3 राज्यों में वांटेड, 17 से अधिक FIR, कुख्यात अपराधी राजस्थान से गिरफ्तार
Gwalior News: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित तीन राज्यों के मोस्ट वांटेड अपराधी को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। लूट, डकैती और हत्या के प्रयास के मामलों में फरार बदमाश विक्रम राणा को मुरार थाना पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर राजस्थान के चिकसाना से पकड़ा है।
करीब दो महीने पहले एक युवक पर कातिलाना हमला कर फायरिंग करने के मामले में उसकी तलाश थी। दो महीने पहले उसने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैलाई थी। वहां शनिवार को पुलिस ने उसका जुलूस निकाला। पकड़े गए बदमाश पर मध्य प्रदेश और राजस्थान में 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बता दे ग्वालियर में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में फरार गुंडे का शनिवार को मुरार थाना पुलिस ने जुलूस निकाला है। पुलिस ने बदमाश को थाना से पैदल निकालकर घटना स्थल पर ले गई।
इस दौरान बदमाश सिर झुकाकर चल रहा था, जहां उसने दो महीने पहले दहशत फैलाई थी।मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि हत्या के प्रयास में फरार विक्रम राणा को राजस्थान से प्रोटेक्शन रिमांड पर लाया गया है। आरोपी को राजस्थान की चिकसाना पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में पकड़ा गया था।पकड़े गए आरोपी ने 21 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज जाट को गोली मारी थी और उसके बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।
ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि आरोपी यहां से मोस्ट वांटेड है। राजस्थान में किस तरह पकड़ा गया, इसकी भी जांच कराई जा रही है ताकि वहां पर भी इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications