ट्रिपल मर्डर ग्वालियर : पति-पत्नी व गोद ली हुई बेटी की हत्या, इस हाल में मिले तीनों के शव
ग्वालियर, 6 सितम्बर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। पुलिस को एक मकान से पति-पत्नी व बच्ची के शव मिले हैं। बताया जा रहा है दम्पति ने बच्ची को गोद लिया था। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों की?

मुरार थाना अंतर्गत तिकोनिया क्षेत्र के संजय नगर पार्क के पास 60 वर्षीय जगदीश पाल अपनी पत्नी 55 वर्षीय सरोज पाल व 10 वर्षीय बच्ची कृति के साथ संभवतः नगर निगम के मकान में रहते थे। जगदीश हर रोज पूजा करने मन्दिर जाते थे। लेकिन सोमवार को जब वह सुबह पूजा घर से नहीं निकले तो पड़ोसियों को चिंता हुई।
उनके घर का दरवाजा खटखटाया पर दरवाजा खुला था और अंदर से दुर्गंध आ रही थी। इसी के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया, सीएसपी रत्नेश तोमर सहित सबंधित थाने के अधिकारी तथा जवान मौके पर पहुच गए। मौका मुआयना किया तो जगदीश, उनकी पत्नी सरोज और बच्ची कृति मरणासन्न अवस्था में मिले हैं। सरोज का चेहरा लहूलुहान मिले। ऐसे में माना जा रहा है यह मर्डर का मामला है।

एसपी अमित सांघी के अनुसार आखिरी बार जगदीश ने अपने पड़ोसी से 4 सितम्बर को बात की थी। इसके बाद उन्हें नहीं देखा गया। बताया जा रहा है जगदीश ने अपने साले की बच्ची को गोद लिया था। मौके पर एफएसएल, डॉग स्क्वॉड, आदि टीमों को बुलवा लिया गया है मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
पड़ोसी रामानन्द पांडे के मुताबिक तीनों की संभवतः सम्पत्ति को लेकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक हत्या के तरीके, उसकी वजह, हत्यारों या उनसे संबंधित कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications