ग्वालियर : पूर्व सांसद के घर चोरी, लॉकर तोड़कर जेवरात व लाखों की नगदी ले गए चोर
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस थाना इलाके में कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर के घर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है।

खबर है कि चोर यहां से 35 लाख पर हाथ साफ कर गए। इनमें नकदी व जेवरात शामिल हैं। वारदात को रविवार को अंजाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्वालियर की पॉश कॉलोनी माधव नगर में पूर्व सांसद रामसेवक सिंह गुर्जर का घर है। सोमवार सुबह पूर्व सांसद के घर के ताले टूटे मिले।
कमरे में अलमारी के लॉकर का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखे 35 लाख के गहने और 35 लाख नगद रखे हुए थे, जो गायब मिले। पूर्व सांसद परिवार सहित बाहर गया हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications