एमपी: करवा चौथ तक परेशान करेगी बारिश, तिघरा बांध के तीन गेट खोले गए

ग्वालियर में बारिश का दौर है जारी, करवा चौथ तक रहेगी बारिश, तिघरा बांध के तीन गेट खोले, किसानों की फसलों को हुआ नुकसान

ग्वालियर, 10 अक्टूबर। प्रदेश से मानसून की विदाई नहीं हो पा रही है। ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश अभी भी लगातार जारी है। हालात यह हैं कि ग्वालियर-चंबल अंचल में बीते चार रोज से बारिश हो रही है। बारिश की वजह से तिघरा बांध पानी से लबालब हो गया है। तिघरा बांध के तीन गेट खल दिए गए हैं। मौसम विभाग का कहना है की बारिश का यह सिलसिला करवा चौथ तक जारी रहेगा।

ग्वालियर-चंबल में बारिश का दौर है जारी

ग्वालियर-चंबल में बारिश का दौर है जारी

ग्वालियर-चंबल इलाके में बारिश का दौर लगातार जारी है। एक तरफ लोग दिवाली की तैयारियां करने की सोच रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ बारिश ने दिवाली की तैयारियों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। पिछले 4 दिनों से ग्वालियर-चंबल अंचल में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से आम जनजीवन तो प्रभावित हुआ ही है दिवाली की तैयारियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

ज्यादातर लोगों ने नहीं शुरू की अपने घरों की पुताई

ज्यादातर लोगों ने नहीं शुरू की अपने घरों की पुताई

ग्वालियर-चंबल में हो रही बारिश ने दिवाली के लिए तैयारी कर रहे लोगों को फिलहाल परेशान कर रखा है। बारिश की वजह से लोग अपने घरों की न साफ-सफाई कर पा रहे हैं और न ही रंग-पुताई करवा पा रहे हैं। 4 दिन से हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। जिन लोगों ने अपने घरों की पुताई करवा ली है उनके घरों का रंग भी बारिश के पानी के साथ बह रहा है।

करवा चौथ थक भिगोएगी बारिश

करवा चौथ थक भिगोएगी बारिश

मौसम विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है की बारिश का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं हैं। करवा चौथ तक बारिश का इसी तरह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी ट्रफ लाइन की वजह से करवा चौथ तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

बारिश की वजह से किसानों की फसलों को हुआ है नुकसान

बारिश की वजह से किसानों की फसलों को हुआ है नुकसान

ग्वालियर-चंबल अंचल में हो रही बारिश ने किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। किसानों के खेतों में खड़ी हुई फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। इस वजह से किसानों के सामने भी आर्थिक संकट मंडरा रहा है। किसानों के इस बात का अंदाजा नहीं था कि अचानक से अक्टूबर के महीने में इस तरह बारिश शुरु हो जाएगी जिससे उनकी फसल तबाह हो जाएगी।

तिघरा बांध के खोले गए तीन गेट

तिघरा बांध के खोले गए तीन गेट

ग्वालियर में तिघरा बांध के तीन गेट खोल दिए गए हैं। तिघरा बांध से पूरे शहर की आबादी को पानी के पानी की सप्लाई की जाती है। इस बार तिघरा बांध पांनी से भर गया है। बीते 4 दिन से हो रही बारिश ने बांध को क्षमता से अधिक भर दिया है। प्रशासन ने बांध के तीन गेट खोल दिए हैं। बांध के गेट खोलने से पहले सायरन बजाया गया और फिर बांध के गेट खोले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+