Gwalior purv News: ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के सतीश सिकरवार ने BJP को दी करारी शिकस्त, माया सिंह हारी
ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने भाजपा उम्मीदवार माया सिंह को पराजित कर एक बार फिर से ग्वालियर पूर्व पर कब्जा जमाया है माया सिंह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्तेदार हैं। इसलिए कांग्रेस के सतीश सिकरवार ने सीधे-सीधे महल को शिकस्त दी है।
सतीश सिकरवार ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने उन पर जो भरोसा जताया था वह उस भरोसे पर खरे उतरे हैं क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो प्यार स्नेह और आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं पूरे दिल से सभी क्षेत्र वासियों को धन्यवाद देना चाहता हूं।

विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में बिजली पानी सड़क सीवर की समुचित व्यवस्था हो क्षेत्र का पूरा विकास हो और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो सके यही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी को न्यूनतम सीटें मिलने पर विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि क्या इसके पीछे कारण रहे इस पर मंथन किया जाएगा लेकिन मेरा मानना है कि मोदी जी ने जो इजरायल के इंजीनियर बुलाए इसके कारण हम चुनाव में पराजित हुए हैं।
महल के कैंडिडेट को पराजित किया जाने की बात पर सतीश सिकरवार ने कहा कि 100000 लोगों के घरों के सामने महल कहां टिक सकता है प्रजातंत्र है और अब किस बात का महल केवल जनता है और जनता ने ही जीत का आशीर्वाद दिया है।












Click it and Unblock the Notifications