Navratri 2023 में बच्चों के लिए पीएम मोदी के 9 टास्क, ग्वालियर में बोले- 'आपका सपना ही मेरा संकल्प'
PM Modi's 9 tasks: 'जिंदगी में आपके सपने और संकल्प दोनों बड़े होना चाहिए। आपका सपना ही मेरा सकल्प हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के फाउंडेशन कार्यक्रम में कही।
मोदी ने नवरात्रि उत्सव का जिक्र करते हुए आयोजन में शामिल बच्चों को नौ टास्क भी दिए। उन्होंने कहा कि हमेशा आउट आफ बाक्स सोचिए। अपने आइडिया, सपने नमोएप पर शेयर करने की अपील भी की।
ग्वालियर की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि एतिहासिक ग्वालियर शहर का भी है। संगीत सम्राट तानसेन, महादजी सिंधिया, विजयाराजे सिंधिया, अटल बिहारी बाजपेयी, उस्ताद अमजद अली जैसे लोगों का निर्माण ग्वालियर की धरती करती है। यह धरती नारी शक्ति और वीरांगनाओं की तपस्या स्थली है।

मोदी ने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि अगले 25 सालों में देश को विकसित बनाकर दिखाएंगे। यह आपको करना है। भारत की यंग जनरेशन को करना है। आपके सामथ्र्य पर विश्वास है। 25 साल आपके लिए जरूरी है, उतने ही भारत के लिए जरूरी हैं। यह सोच कर काम करें कि मैं बनाऊंगा विकसित भारत। मैं नेशन फस्र्ट की सोच की तहत काम करूंगा।
स्टूडेंट्स के मोदी के 9 टास्क
1. जलसंरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करें।
2. डिजिटल लेनदेन के लिए लोगों को जागरूक करें।
3. अपने शहर को स्वच्छता में पहले नंबर लाने के लिए काम करें।
4. लोकल फार वोकल को प्रमोट करिए।
5. पहले अपना देश देखिए।
6. नेचुरल फार्मिग के लिए काम करें।
7. मिलेट्स काे अपने जीवन में शामिल करिए।
8. फिटनेश को अपने जीवन का हिस्सा बनाईए।
9. कम से कम एक गरीब परिवार हैंड होल्डिंग करिए।
टास्क देने के पहले मोदी ने बच्चों से कहा कि ग्वालियर में एयरफोर्स का बड़ा बेस स्टेशन है। आज भारत के लिए कुछ भी असंभव नहीं है। भारत का बढ़ता हुआ सामथ्र्य आपके लिए पासीबिलिटी बना रहा हे। 2014 से पहले महज 100 स्टार्टअप हुआ करते थे। आज 1 लाख के करीब पहुंच रहा है। सिंधिया स्कूल के बच्चों को यूनीकोन बनाने हैं। सरकार के तौर हमने नए सेक्टर ओपन किए हैं। पहले सेटेलाइट सरकार बनाती है। लेकिन अब स्पेश स्पेश सेक्टर को ओपन कर दिए। डिफेंस सेक्टर को भी आप के लिए ओपन कर दिए। कई सेक्टर आपके लिए बन रहे हैं। मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications