'मैं भूत बनकर डराऊंगी', सुसाइड नोट लिखकर नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, मैसेज देख पुलिस के उड़े होश
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सुसाइड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब तीन दिन पहले गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया था। वहीं अब छात्रा के सुसाइड नोट से ऐसी बातें सामने आईं, जिसे पढ़कर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं।
मामले में परिजनों का कहना था कि लड़की की हत्या की गई है, लेकिन मृतक स्कूली छात्रा के मामले में पुलिस को अब कुछ चौकानें वाले सबूत मिले हैं। जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।इन सबूतों से ये तो साबित हो रहा है।

छात्रा ने मौत से पहले अपने मोबाइल मैसेज में अपनी मानसिक परेशानी का भी जिक्र किया है। छात्रा ने लिखा कि उसकी कोई फ्रेंड है। किसी सहेली से उसकी अनबन भी चल रही थी। इसी सहेली को उसने भूत बनकर डराने की बात भी अपने आखिरी मैसेज में लिखी है। साथ ही सहेली को गुड बाय भी लिखा है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने अपने अंतिम मैसेज में साफ तौर पर लिखा, 'मैं तुम्हें भूत बनकर डराऊंगी।'
बता दे गोला का मंदिर इलाके की कुंज विहार कॉलोनी फेस-2 निवासी कोमल किशोर तिवारी सेना में हैं फिलहाल, उनकी पदस्थापना पंजाब के अमृतसर में है। कमल किशोर की पत्नी लक्ष्मी, बेटी वर्षा शर्मा (14 वर्ष) और बेटा ग्वालियर में रहते हैं। वर्षा केंद्रीय विद्यालय में 9वीं की छात्रा थी।
शुक्रवार शाम को 7:00 बजे वह घर से निकली। मां के पूछने पर बताया कि वह दशहरा मैदान के पास अपनी दोस्त मुस्कान से मिलने जा रही है। लेकिन वह दशहरा मैदान न जाते हुए भिंड रोड पर द लिगेसी अपार्टमेंट पहुंच गई। यहां चल रही डांस क्लासेस में उसकी सहेली मुस्कान थी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद मुस्कान ने वर्षा के पिता को फोन किया था। वर्षा ने छात्रा के पिता से कहा, 'वर्षा रो रही है। आप आ जाओ या किसी को भेज दो। वह कुछ गलत कदम भी उठा सकती है। बताया जा रहा है कि इसके बाद जब कमल ने अपनी बेटी को फोन लगाया तो मोबाइल बंद था। फिर मुस्कान को फोन लगाया, वह भी स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने परिजन को फोन किया। वे द लिगेसी अपार्टमेंट पहुंचे तो वर्षा अपार्टमेंट के नीचे गिरी मिली। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आत्महत्या करने से पहले अपनी कुछ सहेलियों को लिखकर भी मैसेज किए थे। पुलिस अब इसकी वजह ढूंढ रही है कि वर्षा ने ऐसा क्यों लिखा? वर्षा के हाथ में उसका मोबाइल मिला है।हालांकि, उसके गिरने से फोन टूट गया है। पुलिस का मानना है कि इस मोबाइल में कई राज छुपे हो सकते हैं।
मामले में पुलिस जानना चाहती है कि जब मुस्कान को पता था कि वर्षा कुछ गलत कर सकती है तो उस पर नजर क्यों नहीं रखी? डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक जादौन का कहना है कि पूरे घटना की गंभीरता से जांच चल रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications