Gwalior news: ग्वालियर को बड़ी सौगात देंगे PM MODI, नए एयर टर्मिनल से मिलेगी ऊंची उड़ान

राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल के नए एयर टर्मिनल का कार्य पूर्ण हो गया है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल का लोकार्पण प्रस्तावित है। टर्मिनल के लोकार्पण के साथ-साथ ग्वालियर-चंबल संभाग में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जायेगा।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्वालियर-चंबल संभाग के जिला कलेक्टरों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की है।

Gwalior

संभागीय आयुक्त सिंह ने कहा कि, राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल के नए एयर टर्मिनल का लोकार्पण टर्मिनल के समीप स्थित ग्राउण्ड में समारोहपूर्वक किया जायेगा। कार्यक्रम में ग्वालियर सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य जिलों के विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थित पार्किंग, बैरीकेटिंग के लिये अभी से पुलिस एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारी पूरी प्लानिंग तैयार करें। समारोह में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये पुख्ता कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियाँ एसपीजी के मापदण्ड के अनुरूप ही की जाएँ। बाहर के जिलों से आने वाले वाहनों के लिये पृथक-पृथक रूट भी निर्धारित किए जाएँ। चंबल संभाग के आईजी सुशांत सक्सेना ने कहा कि, प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थायें अभी से प्रारंभ की जाएं। इसके साथ ही समारोह में शामिल होने आने वाले हितग्राहियों को जिन बसों में लाया जाए उसकी फिटनेस भी आरटीओ अपने स्तर से जाँच लें, ताकि किसी भी प्रकार की कोई पेरशानी हितग्राहियों को न हो। डीआईजी सुश्री कृष्णावेणी देशावतु ने कहा कि ग्वालियर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम पूर्व में भी हो चुका है। ग्वालियर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मिलकर इस बार भी अच्छे से सभी व्यवस्थाएँ करें। एसपीजी के दिशा-निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित किया जायेगा।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में नए टर्मिनल के लोकार्पण समारोह के लिये प्रशासन द्वारा तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। नए टर्मिनल के समीप ही कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण को भी शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ समन्वय कर तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े- Harda news: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 1 मिनट पहले का Video Viral, देखते ही देखते ब्लास्ट हो गया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+