Harda news: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 1 मिनट पहले का Video Viral, देखते ही देखते ब्लास्ट हो गया
MP के हरदा में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया था, जब एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में लगभग 11 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे से जुड़े अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो ऐसा भी वायरल हुआ है, जो हादसे से 1 मिनट पहले का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, फैक्ट्री में आग लगने के बाद लोग भाग रहे हैं। वहीं कुछ लोग आग का वीडियो बना रहे हैं, तभी अचानक फैक्ट्री में विस्फोट होने लगते हैं, जिससे सभी लोग भाग खड़े होते हैं।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते लगभग 50 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगे। इतना ही नहीं बम विस्फोट के चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में सामान्य दिनों की तरह ही काम चल रहा था, लेकिन अचानक आग लगने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे तो वहीं देखते ही देखते विस्फोट होने लगे। विस्फोट इतनी भीषण थे की कंपन लगभग 50 किलोमीटर दूर तक महसूस किया जाने लगा। ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो।
मजदूर ने बताई आंखों देखी
फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर रामकृष्ण बताते हैं कि, मुझे फैक्ट्री में काम करते हुए 15 दिन हुए हैं। मैं सुबह 8:30 बजे फैक्ट्री पहुंचा था, हादसा दिन में लगभग 12 बजे के आसपास हुआ, जब हादसा हुआ, तब मैं सामान पर कलर कर रहा था। हम तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। बारूद में धमाका होते ही हमारे साथ के लोग सीडी लेकर खिड़की पर आ गए। धमाका देखते ही हम लोग भाग खड़े हुए, क्योंकि वहां रुकने का कोई चांस नहीं था। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 200 से 250 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआत में धमाका बहुत छोटा हुआ, लेकिन देखते ही देखते धमाके ने विकराल रूप ले लिया, ज्यादातर लोग वहां से निकलने में कामयाब हुए हैं, लेकिन फिर भी फैक्ट्री में कई लोग मौजूद थे।
ये भी पढ़े- Indore news: हरदा हादसे के बाद जागा प्रशासन, एक्शन से पटाखा व्यापारियों में हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications