Gwalior news: चाचा के पूरे परिवार को करना चाहता था खत्म इसलिए चाकू लेकर टूट पड़ा भतीजा
ग्वालियर में भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाचा के बच्चों पर किया चाकू से हमला, बच्चों को बचाने आए चाचा पर भी किया हमला, संघर्ष के दौरान हमलावर भी हुए घायल
Gwalior में एक सनकी भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही चाचा के पूरे परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाचा के तीन बच्चों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए। चाचा जब अपने बच्चों को बचाने आए तो भतीजे ने चाचा पर भी हमला कर दिया। चाचा ने भतीजे और उसके दोस्त से जमकर संघर्ष किया इस दौरान हमलावर भी घायल हो गए।

विंडसर हिल्स में हुई खौफनाक वारदात
यह पूरी खौफनाक वारदात विंडसर हिल्स में हुई। विंडसर हिल्स स्थित फ्लैट में रविंद्र वर्मा रहते हैं। रविंद्र वर्मा रेलवे डिपार्टमेंट में रायरू रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। रविंद्र वर्मा के घर पर शनिवार की रात को उनका भतीजा सोनू आया हुआ था। सोनू के साथ उसका एक दोस्त निखिल भी मौजूद था। रात के वक्त सोनू अपने दोस्त निखिल के साथ अपने चाचा के घर पर ही ठहर गया। चाचा रविंद्र वर्मा ने सोनू और उसके दोस्त को एक अलग कमरे में ठहराया। रविंद्र वर्मा की दो बेटी और एक बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे जबकि रवींद्र वर्मा अपनी पत्नी के साथ अलग कमरे में सो रहे थे।
रविवार कि सुबह भतीजे ने खेला खूनी खेल
रविवार की सुबह तकरीबन पौने चार बजे सोनू ने अपने दोस्त निखिल के साथ मिलकर कमरे में सो रहे अपने चाचा के बेटे रोहित और उनकी दोनों बेटी निकिता और पारुल पर चाकू से हमला कर दिया। निखिल छोटी बेटी को जान से मारने की कोशिश कर रहा था जबकि सोनू रविंद्र वर्मा की बड़ी बेटी और बेटे को मारने की कोशिश कर रहा था। इस वजह से शोर-शराबा होने लगा। आवाज सुनकर रविंद्र भी बच्चों के कमरे में पहुंच गए।
बच्चों को लहूलुहान देखकर रविंद्र ने किया बचाने का प्रयास
बच्चों को जब उनके पिता रविंद्र वर्मा ने लहूलुहान हालत में देखा तो रविंद्र ने अपने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। सोनू और उसके दोस्त निखिल का सामना करने के लिए उनके साथ संघर्ष करने का लगे। इस दौरान हुई चाकूबाजी में न केवल रविंद्र चोटिल हो गए बल्कि सोनू और निखिल भी घायल हो गए।
चीख-पुकार सुनने के बाद पड़ोसी पहुंच गए मौके पर
जब रविंद्र और हमलावरों के बीच मारकाट मच रही थी तो चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग रविंद्र के फ्लैट में पहुंच गए। यहां पड़ोसियों की मदद से हमलावरों को काबू किया गया और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
चाचा द्वारा पैसे नहीं देने से नाराज था सोनू
अब तक मिली जानकारी के अनुसार सोनू ने 2 दिन पहले ही अपने चाचा रविंद्र से ₹20000 उधार मांगे थे लेकिन चाचा ने पैसे देने से इनकार कर दिया था क्योंकि चाचा ने सोनू के पिता को कुछ दिन पहले ही आर्थिक रूप से मदद की थी। इसी बात का बुरा सोनू मान गया और संभवत इसी वजह से सोनू ने चाचा के पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि दूसरी तरफ आरोपी सोनू का कहना है कि जब अपनी पत्नी के साथ चाचा के ठहरने आया था तो उसके चचेरे भाई रोहित ने उसकी पत्नी को काफी परेशान किया था इस वजह से उसने बदला लेने के लिए जानलेवा हमला किया था।












Click it and Unblock the Notifications