Video : कीचड़ में फंसी कार को धक्का देते नजर आए शिवराज के मंत्री, युवक के पैर धोकर मांगी माफी

ऊर्जा मंत्री की गाड़ी विनय नगर में ही कीचड़ में फंस गई। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को खुद गाड़ी से नीचे उतर कर गाड़ी को धक्का लगानी पड़ी है।

Pradhuman Singh Tomar Viral video

मध्य प्रदेश शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर सुर्खियों में है। ऊर्जा मंत्री के दो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में जहा प्रद्युमन सिंह तोमर एक युवक के पैर धुलाते हुए नजर आ रहे है तो वहीं दूसरे वीडियो में उनकी गाड़ी कीचड़ में फंसी हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में कीचड़ में फंसी फोर व्हीलर को निकालने के लिए मंत्री खुद धक्का देते दिख रहे हैं‌।

ऊर्जा मंत्री सोमवार सुबह एक व्यक्ति के पैर में लगे कीचड़ को पानी से धुला। इसके बाद जब वह विनय नगर पहुंचे तो उनकी फोर व्हीलर कीचड़ में फंस गई। कार के चारों पहिए कीचड़ के अंदर घूमते रहे। सड़क पर काफी कीचड़ था। पल भर में मंत्री का तमाशा बन गया। कुछ लोग खड़े होकर वीडियो बना रहे थे तो कुछ लोग तमाशा देख रहे थे। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो ऊर्जा मंत्री फोर व्हीलर से नीचे उतरे और अपनी गाड़ी को धक्का लगाया। फिर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी कार को कीचड़ से निकालने का प्रयास किया।

Recommended Video

    कीचड़ में फंसी कार को धक्का देते नजर आए शिवराज के मंत्री, युवक के पैर धूल कर मांगी माफी

    बताते चलें कि विनय नगर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा क्षेत्र में ही आता है। जिस कीचड़ में मंत्री की फोर व्हीलर फंसी वह भी मंत्री तोमर के ही इलाके में आता है। हाल ही में उन्होंने सड़कों के लिए चप्पल त्याग कर चर्चा में थे और फिर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ से पादुका ग्रहण समारोह भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब उन्हीं की विधानसभा में कीचड़ से सनी सड़क का वीडियो उनकी किरकिरी करवा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+