VIDEO: ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री के भाई को स्कॉर्पियो से कुचलने का प्रयास, ट्रैक्टर ने बचाई जान, CCTV में कैद
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई की हत्या की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री के भाई को कार से रौंदने की कोशिश की गई। घटना के बारे में ऊर्जा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात को मेरे भाई के ऊपर तीन बार स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। [वीडियो नीचे]
यह पूरी घटना शहर के थाना पुरानी छावनी इलाके का है। जहां शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री के छोटे भाई सतेंद्र उर्फ बबलू तोमर को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया गया। ऊर्जा मंत्री ने जानकारी दी कि हमने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हमला के पीछे कौन हैं और उनका क्या कारण है। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार कुछ लोग शुक्रवार रात फैमिली रेस्टोरेंट पर शराब पीकर 2 फोर व्हीलर से उधम मचा रहे थे। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी लड़ाई करने लगे। पुलिस के अनुसार आरोपी 6 थे, जिनमें से पांच को पकड़ लिया गया है। एक आरोपी गाड़ी लेकर फरार है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड और प्लानिंग की जांच की जा रही है। सभी आरोपी मुरैना जिले के बताए जा रहे हैं।
शराब के नशे में धुते आरोपी फोर व्हीलर गाड़ी और एलेंजर गाड़ी में बर्थडे पार्टी मना रहे थे। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने जब आरोपियों को रोका तो उसपर हमलावर हो गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। जब ऊर्जा मंत्री के छोटे भाई सतेंद्र उर्फ बबलू तोमर ने समझाने का प्रयास किया तो उनपर तीन बार कार चढ़ाने की कोशिश की गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भाई सत्येंद्र सिंह तोमर के अनुसार उनकी आरोपियों से पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। वे उनको जानते हैं। फिर भी न जाने क्यों उन्होंने मुझे मारने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications