रणबीर-आलिया मामले पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया बड़ा बयान

रणवीर-आलिया मामले पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे धर्म, आस्था और संस्कृति से जुड़े मामले पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे

ग्वालियर, 7 सितंबर। रणबीर-आलिया मामले पर मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह धर्म और संस्कृति से जुड़ा मामला है इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। मंत्री तुलसी सिलावट बुधवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां वे पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे मंत्री तुलसी सिलावट

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे मंत्री तुलसी सिलावट

ग्वालियर में बुधवार को दिल्ली से ग्वालियर एयरबस सेवा के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अपने तय कार्यक्रम के तहत जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ग्वालियर पहुंचे थे। यहां वे कलेक्टर कार्यालय भी पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की एक बैठक ली। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत भी।

रणबीर- आलिया के बारे में मीडिया ने पूछा सवाल

रणबीर- आलिया के बारे में मीडिया ने पूछा सवाल

रणबीर-आलिया के मामले में पत्रकारों ने मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल पूछ लिया। पत्रकारों ने महाकाल दर्शन को लेकर रणबीर-आलिया के विवाद के बारे में जब मंत्री तुलसी सिलावट से सवाल किया तो मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि यह धर्म, आस्था और संस्कृति का मामला है इसलिए इस पर मैं अभी कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा।

रणबीर और आलिया के महाकाल मंदिर पहुंचने का हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

रणबीर और आलिया के महाकाल मंदिर पहुंचने का हिंदू संगठनों ने किया था विरोध

सोमवार को रणबीर और आलिया महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले थे लेकिन यहां हिंदू संगठनों ने उनका विरोध कर दिया। हिंदू संगठनों ने जमकर प्रदर्शन किया और रणबीर आलिया को महाकाल मंदिर में दर्शन नहीं करने देने की बात पर हिंदू संगठन अड़े रहे। इस वजह से रणबीर-आलिया बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए।

फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने पहुंच रहे थे महाकाल मंदिर

फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने पहुंच रहे थे महाकाल मंदिर

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की सफलता के लिए रणबीर-आलिया फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचने वाले थे लेकिन हिंदू संगठनों ने इसका जमकर विरोध कर दिया। मजबूरी में रणबीर और आलिया ने महाकाल के दर्शन करने का प्लान कैंसिल कर दिया। अकेले डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने ही महाकाल के दर्शन किए।

बीफ वाले बयान पर हो रहा है विरोध

बीफ वाले बयान पर हो रहा है विरोध

रणबीर कपूर ने साल 2011 में एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि उन्हें बीफ खाना बहुत पसंद है। इसी बयान को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा रणवीर और आलिया का विरोध किया जा रहा था। हिंदू संगठन इस बात पर अड़े थे कि वे किसी भी हाल में रणवीर और आलिया को महाकाल के दर्शन नहीं करने देंगे। हिंदू संगठनों के आक्रोश को देखकर रणबीर और आलिया ने महाकाल के दर्शन नहीं किए और बिना दर्शन किए ही वापस लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+