Gwalior News: 'ये बदलाव का प्रयास...', साइकिल लेकर सब्जी खरीदने निकले मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
मध्यप्रदेश के उपनगर ग्वालियर के वाशिंदों को पर्यावरण संरक्षण और सेहतमंद जीवन बनाने का संदेश देने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार की सुबह साइकिल चलाकर अपने कामकाज का निर्वहन किया।
तोमर कांच मिल न्यू कॉलोनी स्थित अपने निवास से हजीरा इंटक मैदान सब्जी मंडी तक साइकिल से पहुँचे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इस दौरान सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को सुना और ताज़ी सब्ज़ी ख़रीदी।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवनशैली और हरियाली को अपनाने का आवाह्न करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करें ताकि प्रदूषण को कम हो और पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को अपने जीवन में छोटी-छोटी आदतों से बड़े बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
बच्चों के साथ खेली क्रिकेट
इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंटक मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। उन्होंने बच्चों को बेहतर खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करने के लिये प्रोत्साहित किया और कहा कि, आप सबको जल्द ही क्रिकेट खेलने के लिए सुसज्जित किट उपलब्ध करा दी जायेगी।
उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रविवार को उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा।
इस मौके पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा, हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है और वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख की लागत से सत्यनारायण की टेकरी पर 60 हॉर्स पावर मोटर का लोकार्पण करते हुए कहा कि, इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को जल सुविधा में सुधार होगा। इस अवसर पर प्रशासन, नगर निगम, विद्युत वितरण कंपनी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- Gwalior News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, कलेक्टर ने लिया जायजा, होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications