Gwalior News: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, कलेक्टर ने लिया जायजा, होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में फूटी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन से बेदखल किए गए लोगों के लिये केदारपुर क्षेत्र की सरकारी जमीन पर नगर निगम द्वारा मकान बनवाए जा रहे हैं। इस जमीन पर अतिक्रमण संबंधी शिकायत मिलने पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को मौके पर पहुँचकर वस्तुस्थिति जानी।
इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय एसडीएम विनोद सिंह को निर्देश दिए कि, शासन की जिस जमीन पर लोगों को पट्टे दिए गए हैं, उसका सीमांकन कराकर सीमा चिन्ह स्थापित कराएं।

कलेक्टर चौहान ने कहा कि, यह काम जल्द से जल्द पूर्ण करें, जिससे मकानों का काम तेजी से आगे बढ़ सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व एसडीएम झांसी रोड विनोद सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
एलीवेटेड रोड को लेकर होगा एक्शन
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एलीवेटेड रोड का काम तेजी से चल सके, इसके लिये सभी बाधायें तत्परता से दूर कराएँ। एलीवेटेड रोड निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटवाएं। साथ ही एलीवेटेड रोड निर्माण के लिये एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) की अनुमति भी जल्द से जल्द प्राप्त की जाए। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने एसडीएम लश्कर व सेतु निगम के कार्यपालन यंत्री को दिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर चौहान ने विभिन्न परियोजनाओं एवं शासकीय प्रयोजनों के लिये चिन्हित जमीन की स्थिति की समीक्षा की है।
साथ ही राज्य शासन के निर्देशों के तहत शासकीय परियोजनाओं के लिये शीघ्रता से जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने भू-अर्जन संबंधी कार्रवाई दो माह में पूर्ण करने के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर चौहान ने एलीवेटेड रोड के अंतर्गत हजीरा के समीप एक्स्ट्रा लेग निर्माण के लिये तानसेन मकबरा के समीप व फूलबाग लूप के निर्माण के लिये भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से जल्द से जल्द अनुमति प्राप्त करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री सेतु निगम को दिए। उन्होंने भू-अर्जन की समीक्षा के दौरान जोर देकर कहा कि, भू-अर्जन के सभी प्रस्ताव आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएं, जिससे भू-अर्जन की कार्रवाई जल्द से जल्द पूर्ण की जा सके।
ये भी पढ़े- Gwalior News: इस सड़क से हटेगा अतिक्रमण, चलेगा बुलडोजर, होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications