Gwalior Zoo: ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन मीरा ने दिया तीन शावकों को जन्म, एक का रंग सफेद तो दो का पीला
Gwalior Zoo: मीरा बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया गया है। इससे पहले सफेद बाघिन मीरा ने साल 2018 में तीन बच्चों को जन्म दिया था, जिसमें 1 सफेद एवं 2 पीले रंग के शावक थे।

Gwalior Zoo: ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया है। इनमें से 2 पीले और 1 सफेद शावक है। मुख्य बात यह है कि इन शावकों को जन्म देने वाली बाघिन मीरा और बाघ लव का जन्म भी यही गांधी प्राणी उद्यान हुआ था। नन्हे बच्चों की देखरेख के लिए उद्यान प्रबंधन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है।
Recommended Video
ग्वालियर गांधी प्राणी उद्यान में वाइट बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावकों की किलकारी से पूरा गांधी प्राणी उद्यान गूंज उठा है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। अभी तीनों शावकों को 30 से 40 दिन तक आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इन बच्चों में एक सफेद और दो पीले शावक है।
जू प्रबंधन के कर्मचारी उन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। जन्मे शिशु शावकों को विशेष निगरानी में रखा गया है। अब चिड़ियाघर में टाइगरों की संख्या 10 हो गई है, जिसमे ग्वालियर शहर के फूलबाग चिड़ियाघर में वाइट टाइगर बाघिन मीरा ने गुरुवार की दोपहर 3 ने शावकों को जन्म दिया है।

मीरा बाघिन ने दूसरी बार मां बनी है। इससे पहले वाइट टाइगर मीरा ने वर्ष 2018 में तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें 1 सफेद एवं 2 पीले रंग के शावक थे। इससे पहले भी नर बाघ लव से उसे यह शावक जन्मे हैं।
फिलहाल यह शावकों में बाघिन है या बाघ यह पता नहीं चला है। यह तभी पता लगेगा जब डॉक्टर उनका परीक्षण करेंगे। धीरे-धीरे ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में टाइगर परिवार का कुनवा बढ़ता जा रहा है।
गांधी प्राणी उद्यान के जू क्यूरेटर गौरव परिहार ने जानकारी दी कि मीरा नाम की वाइट टाइगर ने 3 शावकों जन्म दिया है। तीनों सेवकों में एक वाइट और दो पीले शावक शामिल हैं बाघिन मीरा और उसके बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं।तीनों शावक स्वस्थ हैं और अपनी मां के आस-पास ही घूम रहे हैं। हम पल-पल के मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications