Gwalior News: आधी रात के बाद थाने में धू-धू कर जलने लगीं गाड़ियां, दर्जनों वाहन जलकर हो गए स्वाहा
Gwalior News: ग्वालियर के माधोगंज थाने के बाहर रखे जब्त वाहनों में आगलग गई। इस घटना में एक के बाद 4 चार पहिया वाहन और 6 दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। यह घटना बीती रात्रि की 8 बजे की है।
आग की खबर लगते ही थाने के आसपास में रहने वाले लोगों में हड़कंप मंच गया। थाना भीड़भाड़ इलाके में होने कारण से तत्काल दमकल अमले को फोन पर सूचना दी गई।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चार फायर ब्रिगेड ने पानी फायर कर आग पर 2 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। थाना परिसर में खड़ी कबाड़े की गाड़ियों के पास लगे कचरे की ढेर में आशंका है कि किसी व्यक्ति द्वारा जलती हुई बीड़ी फेंक दी थी जिससे यह लगी थी।
Recommended Video
दमकल अधिकारी अतिबल सिंह यादव के जानकारी मुताबिक सोमवार रात 8 बजे कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि माधौगंज थाना के परिसर में खड़े कबाड़े में जब्त किए गए चार व दो पहिया वाहनों मं आग लग गई है।
आग की सूचना मिलते ही तत्काल एक दमकल गाड़ी महाराज बाड़ा सब फायर स्टेशन से मौके पर पहुंचाई गई, लेकिन आग की लपटें आसमान छूती देख व आसपास घनी बस्ती को देख तत्काल मौके पर तीन दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गई थी। दमकल कर्मियों ने लगातार दो घंटे तक पानी फायरिंग कर आग पर काबू पा लिया।
आग कैसे लगी इसकी जानकारी माधौगंज थाना पुलिस कर्मिर्यो को भी नहीं है। हालांकि इस आगजनी में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है वहीं मांधौगंज थाना सर्किल के एडिशनल एसपी गजेन्द्र वर्धमान का कहना है कि थाना परिसर में कबाड़ा खड़ी कारों व मोटर साइकिल में आग कैसे लगी यह पता नहीं चला है। क्योंकि शॉर्ट सर्किट वहां हो नहीं सकता। ऐसे में आग किसी ने लगाई है।
थाना परिसर के पास बने घरों में कुछ किराएदार रहते हैं। आशंका उनके द्वारा ही कोई जलती हुई चीज वहां फेंकी गई है। जिसके बाद कंडम वाहनों के सूखी पत्तियों से आग भड़की हो।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications