चंबल में भगवान गणेश ने उठा ली राइफल, डकैत की कनपटी पर बंदूक और कंधे पर हैं गोलियां
Gwalior News: मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में स्थापित एक अनोखी प्रतिमा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां भगवान गणेश हाथों में बंदूक लिए विराजमान हैं। हाथ में रायफल, कंधे पर कारतूसों की लड़ी और डकैत पर ताने बंदूक के साथ ये गणेश जी का यह स्वरूप चंबल के ग्वालियर में स्थापित किया गया है।
गांव वालों का कहना है कि वो इसे अपराधियों को चेतावनी के रूप दिखा रहे हैं। शहर के हजीरा क्षेत्र में गौसपुरा गणेश उत्सव की आयोजन समिति ने यह अनोखी प्रतिमा विराजित की है।

भगवान गणेश की अलग तरह की प्रतिमा को लेकर समिति के सदस्यों का कहना है कि गणेश जी का यह स्वरूप उन्होंने बहुत सोच समझ कर तैयार कराया है। पहले वे वर्ल्ड कप थीम पर गणेश जी की प्रतिमा लेकर आने वाले थे, लेकिन वह संभव नहीं हो सका। इसलिए अब इस स्वरूप की प्रतिमा का चुनाव किया।
भगवान गणेश के हाथों में बंदूक थमाने को लेकर गांव वालों का कहना है कि चंबल क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहा है। बंदूक से इस क्षेत्र का पुराना नाता रहा है। आज अपराधी रायफल और बंदूकों का उपयोग गलत इरादों से करते हैं। ऐसे में यह उनको एक चेतावनी है कि भगवान गणेश कि आगे कोई भी टिक नहीं सकता।
गणेश भक्तों का कहना है कि हमेशा से ही भगवान के हाथ में कोई न कोई अस्त्र होता है। रायफल भी एक तरह का अस्त्र ही है। इसकी भी सभी लोग पूजा करते हैं। इसलिए नई सोच के हिसाब से हमने गणेश जी को रायफल के साथ विराजमान किया है।
आयोजन समिति के सदस्यों का कहना है कि भगवान यहाँ दबंगई नहीं दिखा रहे हैं। वे तो राक्षस रूपी डकैत पर बंदूक ताने खड़े हैं और चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपराध कम करने आए हैं। वो अपराधियों को बता रहे हैं कि अगर हथियार अपराधी उठा सकते हैं तो गणेश जी भी उनको खत्म करने के लिए बंदूक उठा सकते हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications