Kuno के दबंग चीते प्रभाष व वीरा को जंगल से पकड़कर लाए, 13 चीते फिर बाड़े में बंद
चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो के जंगल में खुले छोड़े गए चीतों को वापस लाने के क्रम में दो और चीतों जिनमें तेज तर्रार चीता प्रभाष (Prabhash) व दूसरे चीते वीरा (Veera)को जंगल में ट्रेंकुलाइज कर वापस बाड़े में लाया गया है। 13 चीते बाड़े में वापस आ चुके हैं। जबकि केवल दो चीते निर्वा और धात्री ही जंगल में खुले घूम रहे हैं। इन्हें भी एक-दो दिन में वापस लाने के लिए टीमे मैदान में पसीना बहा रही हैं।

बाड़े से बाहर सिर्फ निर्वा और धात्री
अब बड़े बाड़े से बाहर सिर्फ निर्वा और धात्री ही रह गए हैं। इनको भी बाड़े में लाने के प्रयास टीमों द्वारा किए जा रहे हैं। निर्वा को पकड़ने में अधिक दिक्कत इसलिए हो रही है, क्योंकि उसकी सैटेलाइन से सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है। बड़े बाड़े में बंद चीतों की संख्या 13 हो गई है, इसमें 7 नर और 6 मादा चीता शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications