ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया की दिखी दरियादिली, बोले- पत्रकार अतुल की बेटी की शिक्षा का उठाएंगे खर्च
Jyotiraditya Scindia News: ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की दरियादिली नजर आई। दरअसल सिंधिया ग्वालियर में पत्रकार अतुल राठौर की मौत हो जाने के बाद उनके परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे। जहां पर सिंधिया ने अतुल की बेटी की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का वादा किया।
बता दे शुक्रवार देर रात दिल्ली से ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले लोहार मोहल्ले में पत्रकार अतुल राठौर के घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अतुल के परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। संध्या ने परिजनों से कहा कि अतुल जी की बेटी की पढ़ाई का पूरा खर्च मैं उठा लूंगा। मेरी जिम्मेदारी है। आप चिंता मत करो। आप मेरे परिवार के हो, जो भी हो सके हम करेंगे। आप अपना और परिवार का ख्याल रखना।

बता दें कि 16 जुलाई को रात में अपने काम से घर लौटते वक्त दुर्घटना में पत्रकार अतुल का निधन हो गया था अतुल अपने पीछे माता-पिता धर्मपत्नी वह छोटी बच्ची को छोड़ गए है। अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अतुल की बेटी के पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी ली है।
Recommended Video
पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार पर FIR दर्ज
पत्रकार अतुल राठौर की मौत पर पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को जिम्मेदार बताया गया हजीरा थाना पुलिस ने पत्रकार की मौत के 3 दिन बाद FIR दर्ज की हैं। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 ए के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पत्रकार अतुल राठौर के साथ कैसे हुई थी मौत
बताया जा रहा है कि पुरानी छावनी के रहने वाले पत्रकार अतुल राठौर शनिवार को घर लौट रहे थे। तभी हजीरा स्थित प्रसाद नगर के पास पहुंचे। तभी सड़क पर खुला चेंबर था, इसमें बाइक का पहिया घुसा और वे उछल कर सड़क पर जा गिरे। इस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हो। इसके बाद परिजन और साथियों ने पीडब्ल्यूडी ठेकेदार सहित पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पीडब्ल्यूडी व नगर निगम अफसर पर कार्रवाई की मांग की थी। जहां अफसरों पर तो कोई कार्रवाई नहीं, लेकिन ठेकेदार को जिम्मेदार मानते हो कि दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications