राजमाता माधवी राजे को विदाई देते समय रो पड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, आज शाम 5:00 बजे होगा अंतिम संस्कार
Rajmata Late Madhavi Raje Scindia: ग्वालियर राजघराने की राजमाता एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे की अंतिम यात्रा उनके महल जयविलास पैलेस से निकालने को तैयार है।
इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया बेहद भावुक हालत में अपनी मां का हाथ पकड़कर शव वाहन पर बैठे थे और लोगों को इशारे से आगे बढ़ने को बोल रहे थे। राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अंतिम यात्रा में शामिल होने ग्वालियर में इस समय भीड़ उमड़ी हुई है। हर कोई राजमाता के अंतिम दर्शन करना चाहता है।

ग्वालियर के लोगों का ये प्यार देखकर सिंधिया बेहद भावुक नजर आए और अपनी मां की ओर देखते ही रो पड़े। हमेंशा मुस्कुराते हुए ग्वालियर के लोगों के सामने आने वाले सिंधिया को इतना भावुक यहां पहले कभी नहीं देखा था। उनके दुख के साथ ग्वालियर के लोगों ने भी अपना दुख साझा किया।
आंखों में अपनी मां की जुदाई का गम लिए सिंधिया उनको लेकर इस समय कटोरा ताल स्थित छत्री पर पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। अंतिम यात्रा की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जय विलास पैलेस पर जब भी लोग उनके दर्शन कर लेंगे, इसके बाद अंतिम यात्रा को जयविलास पैलेस से निकाली जाएंगी और कटोरा ताल स्थित सिंधिया छत्री पर उन्हें ले जाया जाएगा। जहां एक बड़े चबूतरे को तैयार किया गया है और वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, महापौर शोभा सतीश सिकरवार सहित भाजपा-कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं। शाम 5 बजे तक राजमाता का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications