Madhviraje Scandia: मां की तस्वीर देख भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिर आंखों से छलक आए आंसू
jyotiraditya Scindia Mother Last Rites: सिंधिया घराने की राजामाता और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवीराजे सिंधिया के निधन को आज पांच दिन गुजर चुके हैं। लेकिन जयविलास पैलेस का माहौल अभी भी काफी इमोशनल है।
ग्वालियर महल में राजामाता को श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा हुआ है। दिग्गज नेताओं से लेकर क्षेत्र की जनता तक माधवीराजे सिंधिया को श्रद्धांजली देने के लिए लाइन लगी हुई है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की भावुक करने वाली तस्वीर सामने आयी है।

मां के स्वर्गवासी हो जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी उनकी तस्वीर देख बार-बार भावुक हो रहे हैं। दरअसल, राजामाता माधवीराजे सिंधिया के निधन के बाद से ही सिंधिया परिवार के करीबी उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया और महाआर्यमन सिंधिया लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस बीच सिंधिया काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे उपमुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जयविलास पैलेस पहुंचे थे और राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर भी लगातार सिंधिया महल में मौजूद हैं, वे भी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
15 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में माधवीराजे सिंधिया का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें दूसरे दिन ग्वालियर लाया गया। राजामाता माधवीराजे सिंधिया की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सिंधिया परिवार को संवेदनाएं देने पहुंचे थे। जो लोग अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हुए, वे अब श्रद्धांजली देने पहुंच रहे हैं। क्षेत्र की जनता राजामाता को श्रद्धांजली देने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications