IND vs BAN: ग्वालियर में बरसेंगे रन या बारिश बिगाड़ेगी खेल? भारत-बांग्लादेश T20 मैच की पिच और मौसम रिपोर्ट

IND vs BAN 1st T20 Pitch Report: ग्वालियर के माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। 6 अक्टूबर को ग्वालियर में 14 साल बाद कोई इंटरनेशनल मैच हो रहा है। उससे पहले आइए जानते हैं। ग्वालियर की पिच और मौसम का मिजाज।

जानिए कैसी है माधवराव सिंधिया क्रिकेट की पिच?
ग्वालियर में हो रहे इस मैच को लेकर माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में पिच को लेकर भी काफी उत्सुकता है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मैच के दौरान पिच कैसी रहेगी।

India vs Bangladesh Weather Report

स्टेडियम में लाल मिट्टी की पारंपरिक पिच है, जो अच्छी उछाल और गति के लिए जानी जाती है। यह पिच शुरुआती कुछ ओवर में तेज गेंदबाजों को मदद कर सकती है लेकिन फिर बल्लेबाजों के लिए खेलना आसान हो जाएगा। यहां 9 तैयार पिचें हैं, जिनमें से मुख्य पिच से बल्लेबाजों को फायदा होने की संभावना है।

जानिए कैसा रहेगा मौसम?
भारत-बांग्लादेश T20 सीरीज के आगाज से पहले फैंस की निगाहें एक बार फिर मौसम विभाग पर लगी हैं। आइए जानते हैं पहले T20 मैच के दौरान कैसा रहेगा ग्वालियर में मौसम?

ग्वालियर में रविवार 6 अक्तूबर, 2024 को मैच शाम 07:30 PM पर शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 07:00 PM पर होगा।ग्वालियर में 29 सितंबर तक लगातार बारिश हुई है इस वजह से मैदान में नमी थी। लेकिन पिछले एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई है और धूप खिली हुई है। इस वजह से मौसम श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर की शाम का मौसम साफ रहेगा। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अच्छी बात ये है कि मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

दोनों टीमों का स्क्वाड इस प्रकार
बांग्लादेश - नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान) लिट्टन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह,शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

भारत- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर) हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) ) अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+