अपने हुस्न के जाल में फंसा कर बुजुर्ग को लूटा, हनी ट्रैप गैंग का बड़ा खुलासा, वीडियो शूट कर मांगे 10 लाख रुपए
ग्वालियर में पुलिस ने जमींदार, रिटायर्ड अफसरों, और अमीर एवं अकेले बुजुर्गों को हनीट्रैप कर ब्लैकमेल करने वाली गैंग को पकड़ा है। दो महिलाओं के साथ सहित पांच लोग (सरनाम, मुकेश, और लोकेन्द्र) अभी तक पकड़े गए हैं।
गैंग ने हाल ही में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग जमींदार को हनीट्रैप किया था। बुजुर्ग को मिलने के लिए बुलाया गया और एक रूम में ले जाया गया। वहां, एक महिला न्यूड हो गई। जमींदार अभी कुछ समझ पाता था कि वहां दो युवक आ धमके। उनके वीडियो शूट कर ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे।

शनिवार को बुजुर्ग ने रुपए देने से मना किया तो जिस महिला ने उसे बुलाया था, उसने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। जमींदार फिर भी विरोध करता रहा तो महिला कंपू थाना पहुंच गई और दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस को महिला पर संदेह हुआ। बुजुर्ग ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए हनीट्रैप करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया। बता दें कि शनिवार-रविवार की रात को ही पुलिस ने पांचों आरोपियों पर FIR करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ग्वालियर के पनिहार निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग जमींदार हैं, जिनके पास हाइवे से लेकर गांव तक 60 से 70 बीघा जमीन है। उनकी जमीन की कीमत वर्तमान में करोड़ों में है। बुजुर्ग अभी अकेले हैं, न उनकी पत्नी है और न ही बच्चे। यही कारण है कि उन्हें अपनी अकेलापन की वजह से हनीट्रैप गैंग ने अपना शिकार बनाया है। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था, जिसमें एक महिला अपना नाम कविता बताते हुए कह रही थी कि उसका नंबर उसे उसकी सहेली से मिला है।
उसने बताया कि वह अकेली है और उसका कोई दोस्त नहीं है, और फिर कुछ जरुरी काम होने पर मिलने के लिए कहा। बुजुर्ग के भाई और भाइयों का परिवार ग्वालियर शहर में रहता है, और उसका आना जाना लगा रहता है। एक दिन पहले बुजुर्ग ने बात करके ग्वालियर पहुंचा था, जहां उसकी मिलने के लिए महिला ने कैंसर हिल्स के पास मिलने के लिए आग्रह किया था। यहां जब महिला उससे मिली, तो उसने पास ही अपना घर बताते हुए वहां चलकर पूरी बात बताने के लिए इशारा किया। बुजुर्ग को भी लगा कि महिला अब तो उनके साथ बढ़कर बात करने आ रही है, तो उन्हें भी परेशानी होगी।
बुजुर्ग को लेकर महिला रूम में पहुंची और यहां उसने बताया कि वह उसे पसंद करती है। इस पर बुजुर्ग कुछ समझ पाता उससे पहले ही महिला ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिए। कुछ ही सेकंड में महिला न्यूड हो गई। अभी कोई कुछ समझ पाता तभी दो युवक अंदर आ गए। न्यूड महिला के साथ बुजुर्ग जमींदार का वीडियो शूट कर लिया। पीछे से एक और महिला आ गई। अब सभी ने बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कहा कि जो भी रुपए हैं निकाल दें नहीं तो यह वीडियो वायरल कर देंगे और उसकी इज्जत की धज्जियां उड़ा देंगे।
नौ हजार रुपए ले लिए, 10 लाख और मांगे
बुजुर्ग को हनीट्रैप कर अपने जाल में फंसाने के बाद गैंग ने उसकी जेब में रखे 9 हजार रुपए तत्काल ले लिए। अब उससे 10 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा। बुजुर्ग उस समय तो इंतजाम करने की कहकर वहां से निकल आया, लेकिन कुछ देर बाद जब महिला का कॉल आया तो उसने उसे रुपए देने से मना कर दिया। जिस पर महिला ने उसे दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी। इस पर भी बुजुर्ग ने साफ कह दिया कि मेरे पास दस लाख रुपए नहीं हैं, जो करना है करो।












Click it and Unblock the Notifications