हिंदू महासभा के नेता ने मुसलमानों को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान
ग्वालियर में हिन्दू महासभा के नेता हरिदास अग्रवाल ने विवादित बयान देकर गर्माया सियासी माहौल
ग्वालियर, 13 जून। ग्वालियर में हिंदू महासभा के नेता हरिदास अग्रवाल ने एक विवादित बयान देकर फिर से सियासी माहौल में गर्मी पैदा कर दी है। हेट स्पीच देते हुए हिंदू महासभा के नेता हरिदास अग्रवाल ने कहा है कि अगर उनकी पत्नी को वार्ड प्रत्याशी बनाया गया तो वह 800 मुस्लिम परिवारों के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे।

हिंदू महासभा इस बार वार्ड 44 से हरिदास अग्रवाल की पत्नी को प्रत्याशी बनाने जा रही है। हिंदू महासभा के नेता हरिदास अग्रवाल की पत्नी के नाम पर लगभग सहमति बन चुकी है लेकिन हरिदास अग्रवाल ने विवादित बयान देकर हड़कंप मचा दिया है।
मुस्लिम परिवारों के यहां वोट मांगने से किया इनकार
हिंदू महासभा के नेता ने हिंदू महासभा के वरिष्ठ नेतृत्व के सामने टिकट लेने से पहले यह शर्त रख दी है कि अगर वार्ड 44 से हिंदू महासभा ने उनकी पत्नी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा तो वे वार्ड में रहने वाले 800 मुस्लिम परिवारों के यहां वोट मांगने नहीं जाएंगे।
हिंदू महासभा हमेशा ही रहती है विवादों में
हिंदू महासभा हमेशा से ही विवादों में रही है ।ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की पूजा को लेकर हिंदू महासभा कई बार सुर्खियों में आ चुकी है। इसके अलावा नारायण आप्टे की पूजा को लेकर भी हिंदू महासभा कई बार सियासी हलचल मचा चुकी है। इतना ही नहीं वीर सावरकर के प्रतिमा स्थल को आम जनता के लिए खोले जाने को लेकर भी हिंदू महासभा लगातार विवादित बयान बाजी करती आ रही है।
हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता है हरिदास अग्रवाल
हरिदास अग्रवाल हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता है इसलिए उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि उन्होंने यह फैसला इसलिए लिया है कि कश्मीर में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसलिए वह किसी भी मुस्लिम मतदाता के घर वोट मांगने नहीं जाएंगे क्योंकि वे हिंदू महासभा के सदस्य हैं और वे उनकी पार्टी की विचारधारा से बाहर नहीं जाना चाहते। इसलिए जब भी वे चुनाव लड़ेंगे मुस्लिम मतदाताओं के भरोसे नहीं रहेंगे, फिर चुनाव में उन्हें हार मिली या जीत मिले वह अपनी बात पर अडिग रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications