Gwalior news: ग्वालियर में लगेंगे 5 कैमरों से लैस हाईटेक एटीएम, मुंबई से रखी जाएगी नजर

atm

मध्यप्रदेश में लगातार पेटीएम चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। लेकिन अब ऐसी चोरी पर लगाम लग सकती है। अब बैंकों ने सुरक्षा की दृष्टि से एटीएम मशीनों में बदलाव किए हैं। जिससे अब एटीएम चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगने की संभावना बढ़ जाएगी। खबर अनुसार एटीएम कटने की घटनाओं को देखते हुए आरबीआई के गाइडलाइन के तहत सभी एटीएम ई-सर्विलांस पर रहेंगे।

ई-सर्विलांस के जरिए लोगों के किसी भी तरह के गलत काम और संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखी जा सकेगी। बताते चलें कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नई एटीएम मशीनें लगाई जा रही हैं। जो नई जनरेशन और विशेष प्रकार की धातु से बने होते हैं। ताकि इसे कटर से भी आसानी से नहीं काटा जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी नई मशीनों में पांच कैमरे लगाए जाएंगे। जिसका कंट्रोल रूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में होगा। देश के सभी एटीएम मशीनों पर कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा इन एटीएम को उन्नत सुरक्षा तकनीक से तैयार किया गया है। ताकि इन एटीएम को किसी भी तरह से हैक न किया जा सके। इसके अलावा इस मशीन में कार्ड का क्लोन भी तैयार नहीं हो पाएगा। जिससे एटीएम से पैसे निकालने जैसी आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगेगा।

बताते चलें हाल ही में ग्वालियर शहर में विभिन्न एटीएम चोरी के मामले सामने आए हैं। जिनमें से कुछ अपराधी अभी फरार हैं‌। तो कुछ पकड़े जा चुके हैं। इसके अलावा शहर में कई एटीएम ऐसे भी हैं, जो पूरी तरह सुनसान क्षेत्रों में होने के कारण चोरों के निशाने पर आसानी से आ जाते हैं।

तो वहीं दूसरी ओर कई लोग पैसे निकालने के दौरान बुजुर्गों और बच्चों को निशाना बनाकर क्लोन बनाकर एटीएम लूट जैसी वारदातों को भी अंजाम दे रहे हैं। इन सब से बचने के लिए एटीएम में खास नए फीचर तैयार किए जा रहे हैं ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+