भोले बाबा के सत्संग में महिलाओं की भीड़, गार्डों से सुरक्षा घेरा, ग्वालियर में आलीशान आश्रम देख पुलिस हैरान

Satsang of Baba Narayan Hari Sakar

Hathras Stampede: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा उर्फ नारायण हरि साकार के सत्संग के बाद मची भगदड़ में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद बाबा का कनेक्शन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी मिला है।

तिघरा रोड पर झंडा का पुरा गांव के हरि विहार में बाबा एक आलीशान मकान को आश्रम बनाकर रहता था। यहां उसका आना-जाना लगा रहता था। जिस घर में बाबा रहता था। वह घर चारों ओर से घर टेंट,नेट से ढका हुआ पुलिस को मिला है। पता लगा है कि बाबा यहां किराए से रहता था और कुछ दिनों पूर्व मकान को खाली करके चला गया है।

Satsang of Baba Narayan Hari Sakar

पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया है कि बाबा यहां अक्सर आकर रहते थे। वे यहां सत्संग भी करते थे। उनके साथ बहुत सारे सिक्योरिटी वाले होते थे। बाबा ने एक बड़ा सत्संग 2023 में तिघरा डेम रोड पर बने सहारा प्रोजेक्ट के विशाल मैदान पर किया था।‌उसी साल ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर भी सत्संग किया था।

ग्वालियर के जिस मकान को बाबा ने आश्रम में बना रखा था उसके मकान मालिक राम अवतार कुशवाह ने पुलिस को बताया कि हमने मकान को खाली करा लिया है। बाबा के सत्संग के अध्यक्ष राम सेवक सुमन को इसे किराए पर दे रखा था। इसे खाली करा लिया है। अब इसे स्कूल को दिया जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में शहर के जगजीवन नगर की रहने वाली रामश्री की भी मौत हो गई थी। वे मंगलवार को महिला सत्संग मंडली के साथ बाबा के प्रवचन सुनने हाथरस पहुंची थीं। अचानक भगदड़ मचने से वह मंडली से बिछुड़ीं और भीड़ उन्हें कुचलती हुई निकल गई। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Satsang of Baba Narayan Hari Sakar

बाबा का ग्वालियर में आश्रम होने की सूचना मिली थी जिस पर तिगरा थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की थी लेकिन आश्रम खाली मिला है और आश्रम मलिक का कहना है कि मकान को बाबा से खाली कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+