Gwalior news: सिल्वर स्टेट भी नहीं सुरक्षित, डॉक्टर को घर में घुसकर मारी गोली
ग्वालियर में सिल्वर स्टेट में रहने वाले डॉक्टर के घर पर फायरिंग, 2 बदमाशो ने घर में घुसने का किया प्रयास, डॉक्टर राजेश गुप्ता हुए घायल. पुलिस ने शुरु की बदमाशों की तलाश
Gwalior की सुरक्षित कही जाने वाली सिल्वर स्टेट में घुस कर दो बदमाशों ने एक डॉक्टर को गोली मार दी। यह बदमाश डॉक्टर के फ्लैट में घुसने की कोशिश कर रहा थे। डॉक्टर ने बदमाशों को घर के अंदर घुसने से रोका। डॉक्टर ने बदमाशों से जमकर संघर्ष किया। इस दौरान एक बदमाश ने डॉटर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के हाथ में लगी। इसके बावजूद डॉक्टर ने बदमाशों को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

दो बदमाश हुए थे सिल्वर स्टेट में दाखिल
शहर के मशहूर होम्योपेथिक डॉक्टर राजेश गुप्ता का सिल्वर स्टेट में फ्लैट है। डॉक्टर राजेश गुप्ता यहीं पर निवास करते हैं। राजेश गुप्ता रोज की तरह मंगलवार की रात को भी अपने फ्लैट में मौजूद थे तभी 2 बदमाशों ने उनके फ्लैट का दरवाजा खटखटाया। राजेश गुप्ता ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाशों ने फ्लैट के अंदर जबरन घुसने की कोशिश की। इस पर डॉ राजेश गुप्ता ने फ्लैट का दरवाजा बंद करके दोनों बदमाशों को बाहर धकेलने का जमकर प्रयास किया। बदमाशों और डॉक्टर के बीच संघर्ष होने लगा।
बदमाशों ने चला दी गोली
डॉ राजेश गुप्ता बदमाशों को फ्लैट के अंदर घुसने से रोक रहे थे और बदमाश अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। डॉक्टर जब बदमाशों पर भारी पड़ने लगे तो बदमाशों ने डॉक्टर पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली डॉक्टर के हाथ में लगी लेकिन इसके बावजूद डॉक्टर ने बदमाशों को अंदर नहीं घुसने दिया और फ्लैट का गेट बंद कर दिया।
मौके से भाग खड़े हुए बदमाश
जब बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके तो वहां से भाग खड़े हुए। सिल्वर स्टेट से निकलकर बदमाश बड़ी आसानी से बचकर भाग गए। खास बात यह रही कि बदमाशों द्वारा सिल्वर स्टेट में घुसने की एंट्री सिल्वर स्टेट के गार्ड द्वारा भी नहीं की गई थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की बदमाशों की तलाश
सिल्वर स्टेट में सीसीटीवी लगे हुए हैं जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि गार्ड द्वारा बदमाशों के एंट्री का रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं किया गया है इसलिए पुलिस गार्ड से भी पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications