Gwalior news: 10 साल पहले ग्वालियर रेलवे स्टेशन से लापता हुआ युवक नेपाल में मिला
ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 10 साल पहले लापता युवक नेपाल में मिला है। दरअसल ग्वालियर जीआरपी ने 10 साल पहले रेलवे स्टेशन से लापता हुए नाबालिग को नेपाल से बरामद कर लिया है।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से 10 साल पहले लापता युवक नेपाल में मिला है। दरअसल ग्वालियर जीआरपी ने 10 साल पहले रेलवे स्टेशन से लापता हुए नाबालिग को नेपाल से बरामद कर लिया है। 17 साल के नाबालिग उम्र में लापता युवक आब 27 वर्ष का हो गया है। जीआरपी ने नाबालिग की सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी और जगह-जगह पोस्टर लगवाए थे। लेकिन, उसका कुछ सुराग नहीं मिला था। 10 साल बाद चमत्कार हुआ और एक युवक ने नाबालिग को पहचान लिया। उसने पुलिस को बताया कि युवक नेपाल के धनुषा जिले में है। उसकी जानकारी पर पुलिस ने उसे बरामद किया और घरवालों को सुपुर्द कार दिया। उसे देख घरवाले भावुक हो गए।
हालांकि, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि जहीर मोहम्मद कादरी बिहार के मधुबनी जिले के सुरयाही गांव में बहता था। उन्होंने ग्वालियर जीआरपी में 14 फरवरी 2013 को अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 29 जनवरी को उनका 17 वर्ष का बेटा अब्दुल गफ्फार रिश्तेदार के साथ आंध्र प्रदेश से एपी एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली आ रहा था। ग्वालियर में ट्रेन रुकने के दौरान अब्दुल पानी लेने प्लेटफॉर्म पर गया हुआ था। लेकिन, वह वापस रेल के डिब्बे में नहीं लौटा।
नेपाल में होने की जानकारी मिली
जब उन्हें बेटे के गुमशुदा होने की खबर मिली तो उन्होंने अपने गांव, जिले सहित अन्य स्थानों पर उसको ढूंढा, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। आखिर में पिता जहीर मोहम्मद ने 14 फरवरी 2013 को ग्वालियर जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब्दुल 17 वर्ष का नाबालिग था, लिहाजा जीआरपी ने इसमें अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। जीआरपी लंबे वर्षों से अब्दुल गफ्फार की तलाश कर रही थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया था। इसी बीच पोस्टर देख एक मुखबिर ने जीआरपी को नेपाल में होने की जानकारी दी।
उसके बाद जीआरपी ने अब्दुल का सुराग देने वाले को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।
दूसरी ओर, ऑपरेशन मुस्कान के तहत भी बच्चे की तलाश तेज हुई। जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिय ने जानकारी कि पांच फरवरी को सूत्रों के जरिये जानकारी मिली कि गुमशुदा युवक जैसा ही एक युवक नेपाल में देखा गया है। जानकारी मिलने के बाद ग्वालियर जीआरपी की नेपाल के मधेशा प्रांत के धनुषा जिले के खजूरी थाना ग्राम बलाहा सगरा पहुंची। गांव में अब्दुल गफ्फार मानसिक विक्षिप्त हालात में मिला। जीआरपी नेपाल प्रशासन की मदद से अब्दुल गफ्फार को लेकर ग्वालियर रवाना हुई। इसके बाद बिहार के मधुबनी जिले के जय नगर थाना के सुरयाही गांव में रहने वाले अब्दुल के परिजनों को जानकारी दी गई। 29 जनवरी 2013 को ग्वालियर की रेलवे स्टेशन से लापता हुआ 17 वर्ष का अब्दुल गफ्फार अब 27 वर्ष का हो चुका था।












Click it and Unblock the Notifications