Gwalior News: स्कॉर्पियो से NSUI नेताओं ने की ABVP नेताओं को कुचलने की कोशिश, Video Viral दो युवक अरेस्ट
ग्वालियर में स्कॉर्पियो से ABVP नेताओं को कुचलने की कोशिश करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

Gwalior NSUI leaders tried to crush ABVP leaders with Scorpio:एमपी के ग्वालियर में ABVP नेताओं को कार से कुचलने की कोशिश करने वाले वायरल वीडियो केस में दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया हैं। दावा किया है जा रहा है कि कि गिरफ्तार आरोपी NSUI से जुड़े है। कार की टक्कर से घायल युवकों ने फायरिंग के भी आरोप लगाए थे। उसके बाद स्कूटी में टक्कर मारकर कुचलने के प्रयास की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को अभी घटना में शामिल तीन आरोपियों की और तलाश हैं।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ABVP नेताओं के साथ हुई घटना में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी की रात फालका बाजार रोड पर स्कूटी सवार तीन युवकों पर हमला किया गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक पहले फायरिंग की गई, जिससे बचकर ABVP नेता स्कूटी से भागे तो पीछे से तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की गई। यह घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई, जिसका वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो के आधार पर छानबीन में जुटी पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। विशाल भदोरिया और पुर्शेन्द्र कौरव के अलावा तीन अन्य आरोपी यतेन्द्र सिंह, पारस यादव और विशाल तिवारी की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पहले हिमांशु शर्मा का आरोपियों से विवाद हुआ था। हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। युवकों के बीच पुराने विवाद का भी पता चला है। वहीं फरार आरोपियों के कई ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस घटना को लेकर ABVP कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी न होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी गई। उधर NSUI के बड़े नेताओं ने गिरफ्तार आरोपियों किसी भी तरह के कनेक्शन से इंकार किया है। घटना में घायल तीनों युवक अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज जारी है।












Click it and Unblock the Notifications