Gwalior News: गर्भवती महिला को तीसरी मंजिल से फेंका, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाए ये आरोप

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने तीसरी मंजिल से एक गर्भवती महिला फेंक दिया है। घटना के बाद इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला के परिजनों का आरोप है कि पति, उसकी पहली पत्नी, सास और दो बहनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहली पत्नी दीपावली वाले दिन घर आई थी। इसे लेकर दूसरी पत्नी ने पति से झगड़ा किया था। पति ने धोखे में रखकर दूसरी शादी की थी। इस वारदात के बाद ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gwalior Pregnant woman thrown from third floor

जानकारी मुताबिक देहात पिछोर गतारी गांव की रहने वाली रचना कुशवाह नाम की महिला की दूसरी शादी फरवरी 2024 में झांसी रोड थाना क्षेत्र के कोठी गांव में रहने वाले बबलू कुशवाह से हुई थी। दोनों पति-पत्नी पहले से ही शादीशुदा थे। दोनों ने ही तलाक देकर दूसरी शादी की थी।

सब कुछ घर में ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन रचना को घर की तीसरी मंजिल से फेंक दिया गया। तीसरी मंजिल से फेंकने पर रचना गंभीर रूप से घायल हो गई है।

इसका पता चलते ही रचना के परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का आरोप है कि रचना चार माह की प्रेग्नेंट है। उसके पेट में दो जुड़वां बच्चे हैं। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रचना के मायके वालों का कहना है कि बबलू ने झूठ बोलकर रचना से शादी की थी। उसने पहली पत्नी को डिवोर्स देने की बात बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

पहली पत्नी रानी दीपावली वाले दिन बबलू के घर पहुंची थी। रानी ने घर पर दीपावली मनाई थी। इस बात पर रचना और उसके पति बबलू के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद रचना को घर की तीसरी मंजिल से फेंकने की वारदात सामने आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तहसीलदार को बुलाकर घायल महिला के बयान कराए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+