Gwalior News: पंचायत सचिव करता था गंदा काम, छात्राओं को दिखाता था अश्लील वीडियो, पोक्सो एक्ट में अरेस्ट

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक पंचायत सचिव ने टयूशन पढ़ने पहुंची नाबालिग छात्राओं को बरगलाकर कचहरी मैदान में अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाई है।

डरी सहमी छात्राओं ने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताई है। परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। कलेक्टर ने इसकी जांच कराई और आरोपी पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया। पुलिस ने उसे पोक्सो एक्ट में अरेस्ट कर लिया है।

Gwalior News Panchayat secretary was showing video of POCSO Act to girl students

मामला आंतरी थाना इलाके का है। यहां पड़ोस के गांव से कुछ छात्राएं ई रिक्शा से ट्यूशन पढ़ने के लिए आंतरी आती हैं। उनका ई रिक्शा कचहरी ग्राउंड में खड़ा होता है। इस दौरान एक आदमी उनके ई रिक्शा के आसपास रोज घूमता था। बच्चियां उसकी मंशा नहीं जानती थी। विगत दिनों जब बच्चियां ट्यूशन पढ़ने के बाद ई रिक्शा की तरफ जा रही थीं तभी कचहरी मैदान में पहले से खड़े उस आदमी ने उनसे बातचीत करके बहलाना शुरू कर दिया।

इसी बीच उसने छात्राओं को अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने लगा। यह देखकर छात्राएं डर गईं। उन्होंने घर पहुंचकर सारी बात बताई। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि यह घिनौना काम करने वाला व्यक्ति ग्राम पंचायत कैथी में कार्यरत पंचायत सचिव राकेश शर्मा है। परिजनों ने इसकी शिकायत सरपंच और पुलिस से की है।

सरपंच ने इसकी जानकारी तत्काल सीईओ जिला पंचायत को दी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक कुमार ने सचिव राकेश शर्मा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस थाना आंतरी में पोक्सो एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

सीईओ के मुताबिक पंचायत सचिव राकेश शर्मा द्वारा गत 29 अगस्त को कचहरी मैदान आंतरी में छात्राओं को अश्लील फिल्म दिखाने संबंधी शिकायत सामने आई थी। इसकी जांच जनपद पंचायत भितरवार के सीईओ से कराई गई है।

जनपद पंचायत सीईओ से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ने राकेश शर्मा को मध्य प्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 2011 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण निरंजन शर्मा के अनुसार इस मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस के साथ पॉक्सो और विभिन्न कानूनों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+