Gwalior News: बहन की डोली उठने से पहले उठी भाई की अर्थी, मौसेरे भाई ने इस वजह की हत्या
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां बहन की शादी के दो महीने पहले भाई की घर से अर्थी उठी है। इस वारदात के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया।
जानकारी मुताबिक बैलगाडा थाना क्षेत्र के मुसाहरि गांव निवासी युवक राहुल जाटव बहन की शादी के लिए सामान बुक करने डबरा आया था। जहां से वह लापता हो गया। जिसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा डबरा देहात थाने में दर्ज कराई गई थी।

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक राहुल की मौसी के लड़के ब्रजेश से पूछताछ उपरांत लापता राहुल का शब बेरू गांव के पास से बरामद कर लिया है।
डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेरू गांव में एक युवक का नहर किनारे पाइप में शव मिला है। आपको बता दें कि 26 मार्च से राहुल जाटव निवासी मुसारी भितरवार घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट देहात थाने में 27 मार्च को दर्ज की गई थी।
जिसे लेकर पुलिस लगातार युवक को खोजने में लगी हुई थी, जब पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और संदेह के आधार पर मृतक राहुल की मौसी के लड़के ब्रजेश को बुलाया तो मालूम चला कि उसने और राहुल ने 27 मार्च को सुबह शराब पी थी और ब्रजेश ने ही राहुल को मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन हत्या के पीछे ऐसी क्या बज रही के भाई ही भाई की जान का दुश्मन बन गया। अभी हत्या का कारण का खुलासा नहीं हुआ है। पकड़े गए आरोपी से डबरा देहात थाना पुलिस पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications