Gwalior News: भतीजे को 37 साल की चाची से हुआ प्यार, शादी के लिए उठा लिया खौफनाक कदम
Gwalior News:मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। चाची के द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक ने महिला से मारपीट कर चाकू मार दिए। गले पर चाकू लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है।

घायल महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि हमलावर उसके साथ शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। जब घायल महिला ने उसे चाची ने रिश्ते की कसमें दी तो उसने जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर उसपर चाकू से हमला कर फरार हो गया। आरोपी युवक द्वारा मारा गया चाकू महिला के गले पर लगा है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।
जानकारी अनुसार घायल महिला पहले से ही विवाहित है। 15 वर्ष पहले उसकी शादी इंद्र का इंतजार क्षेत्र के रोशनी घर पर रहने वाले दैनिक तक से हुई थी, और उसके 3 बेटे हैं। महिला का पति सरकारी कंट्रोल पर काम करता है।
थाना प्रभारी जीतेंद्र तोमर के जानकारी अनुसार घायल महिला 37 वर्षीय लक्ष्मी शाक्य निवासी रोशनी का ऑपरेशन के बाद अपने बयानों में बताया है कि हमलावर अरविंद शाक्य रिश्ते में उसका भतीजा लगता है।
गुरुवार दोपहर अरविंदो से जिंदगी छावनी से अपने साथ बात करने के लिए मोटरसाइकिल पर बैठाकर जबरदस्ती ले गया था। कुछ देर घुमने के बाद वह उसे आनंद नगर स्थित एक खंडहर पर लेकर पहुंचा था, भतीजा अरविंद भी आनंद नगर में ही रहता है। खंडहर में पहुंचने के बाद अरविंद ने उससे शादी करने के लिए जिद करने लगा। लक्ष्मी ने जब रिश्ते की कसमें देते हुए शादी करने से मना किया तब भी वह जिद पर अड़ा रहा और शादी न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी अरविंद ने चाकू निकालकर उसके गले पर मार दिया। चाकू मारने के बाद हमलावर वहा से फरार हो गया। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
एएसपी अखिलेश रैनवाल के जानकारी अनुसार गुरुवार की शाम को आनंद नगर में मोटरसाइकिल सवार युवक द्वारा एक महिला को चाकू मारने की जानकारी मिली थी। सूचना की तस्दीक के लिए तत्काल थाना प्रभारी जीतेंद्र तोमर, एसआई पप्पू यादव बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया था। हमलावर युवक की तलाश में घटनास्थल के आसपास सर्चिंग भी की लेकिन हमलावर नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications