Gwalior News: इंदौर के तर्ज पर देख सकेंगे कचरा वाहन की लोकेशन, नगर निगम ने खरीदी 38 नए वाहन
जिससे वह समय पर गीला व सूखा कचरा टिपर वाहन में डाल सकेंगे। इसके लिए नगर निगम ने शहरभर से डाटा एकत्रित कर 210 टिपर वाहनों के 250 रूट चार्ट बनाए हैं।

ग्वालियर शहर को स्वच्छता के शिखर पर ले जाने के लिए ग्वालियर नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं। रोजाना सफाई हो या घर घर से कचरा इकठ्ठा करना। इन्हीं छोटे-छोटे कामो के फलस्वरूप नगर निगम ने करीब चार करोड़ की लागत से 38 नए वाहन लिए हैं। जिससे साफ-सफाई व्यवस्था सुधार हो सके। और वाहनों की कमी भी दूर हो जाएगी।
आयुक्त ग्वालियर नगर निगम किशोर कन्याल ने जानकारी दी कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा नगर निगम की सफाई व्यवस्था में 3.99 करोड़ रुपये से अधिक लागत से 38 नये वाहनों को खरीदा गया है। इससे नगर निगम के वाहनों की संख्या बढ़कर 600 से अधिक हो गई है। इन वाहनों को खरीदने का मुख्य उद्देश्य ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर वन लाना है।
आगे नगर आयुक्त किशोर कन्याल ने जानकारी दी कि कि इस नए वाहन के आने से शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में काफी मदद मिलेगी साथ ही अब इंदौर की तर्ज पर लोगों के डोर टू डोर घरों से कचरा समय पर उठाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा एप भी तैयार किया जा रहा है। जिससे जैसे ही कचरा वाहन घर के पास होगा, लोगों को वाहन के आने की जानकारी मिल जाएगी। ताकि वे अपना कूड़ा टाइम पर वाहनों में डाल सकें।
15वें वित्त आयोग से प्राप्त सूचना अनुसार 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि में से नगर निगम ने 10.5 क्यूबिक मीटर क्षमता के 4 बड़े डंपर और 5 क्यूबिक मीटर के दो मिनी डंपर, 23 डीएक्स एक्सकेवेटर कम लोडर मशीन, खरीदे हैं। इन वाहनों का उपयोग कचरे को सी एंड डी अपशिष्ट संग्रह और निपटान संयंत्र तक ले जाने के लिए किया जाएगा। साथ ही नगर निगम कोष से 1 करोड़ 81 लाख 16 हजार की लागत से दो घन मीटर क्षमता के 28 नए सीएनजी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन भी परचेस किए गए हैं। इनका उपयोग घर घर से कचरा लाने में किया जाएगा। वर्तमान में वाहनों की खरीद के बाद डोर टू डोर कलेक्शन के लिए वाहनों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications