कमलनाथ सरकार ने गरीबों के अधिकारों पर डांका डालने का किया काम: गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
MP Election 2023: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम आपके दरवाजे पर आशीर्वाद मांगने आए हैं तो उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील सरकारों के द्वारा किए गये कार्यों का भरोसा हैं। सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें आपको याद दिलाने आए हैं। भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाएं और विकास कार्यों के बारे में आप सबको भलीभांति पता है, हम तो सिर्फ आपको याद दिला रहे हैं कि गरीब, आम आदमी के कल्याण की योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकारों ने लागू की है।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने बुधवार को जन आशीर्वाद यात्रा के शिवपुरी पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मंत्री सुरेश धाकड़ और उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने भी संबोधित किया। इससे पहले यात्रा ग्वालियर से शुरू होकर शिवपुरी पहुंची, यहां यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ।

आपके वोट की ताकत से भाजपा ने प्रदेश का किया चहुंमुखी विकासः डॉ नरोत्तम मिश्रा
प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक गलत वोट पड़ जाता है तो उसके परिणाम बहुत दूर तक भुगतने पड़ते हैं। आप सब भलीभांति जानते हैं कि जितने काम 18 साल में बीजेपी के शासनकाल में हुए हैं उतने कभी नहीं हुए हैं। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बंद कर गरीबों के अधिकारों पर डांका डालने का काम किया था। इसलिए मतदान करते समय विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। सही वोट की क्या ताकत होती है मैं आपको बताता हूं। जब केंद्र में कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार होती थी तो पाकिस्तान कश्मीर मांगता था और जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आई तो पाकिस्तान भीख मांग रहा है, ये होती है वोट की ताकत। जब सही व्यक्ति सही जगह पर होता है तो कश्मीर क्या वह चांद पर भी झंडा फहरा देता है। यही भाजपा की सरकार कर रही है।

अंत्योदय से जुड़ी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में हुआ सुधारः बेबीरानी मौर्य
उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि जब सही नियत हो तो, सभी कार्य सही होते हैं, इसे साबित करने का कार्य भाजपा ने किया है। केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को सुधारने का काम किया है। मध्य प्रदेश कभी बीमारू राज्य कहलाता था। लेकिन जब से भाजपा सरकार ने प्रदेश की कमान संभाली है तब से इसका स्वरूप ही बदल गया है। आज ये विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी तमाम अंत्योदय से जुड़ी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनकी वजह से प्रदेश के निवासियों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आमजन के प्रति संवेदनशील सरकार का हाथ मजबूत करने के लिए आपका वोट बहुत जरूरी है।
मध्य प्रदेश में फिर खिलेगा कमल-सुरेश धाकड़
प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ ने कहा कि BJP द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर फिर से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। ग्वालियर-चंबल संभाग से फिर से कमल खिलेगा। आप सभी को भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को वोट देकर विकास के पहिए को आगे बढ़ाना है।












Click it and Unblock the Notifications