Gwalior News: अयोध्या नगरी ग्वालियर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, जानें क्या है राम मंदिर से कनेक्शन?
Gwalior News: ग्वालियर की अयोध्या नगरी में आयोजित धार्मिक आयोजनों में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी शामिल हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतवर्ष के लिए गौरव का दिन है, जो आज अयोध्या में भगवान श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। अयोध्या नगरी के साथ ही आज पूरा भारत गौरवान्वित है। उत्साह एवं उमंग का माहौल है।

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर प्रवास पर हैं। उन्होंने यह ग्वालियर के सनातन धर्म मंदिर से राम मंदिर के लिए निकल गई शोभायात्रा में भगवान श्री राम की आरती उतार कर आयोजन में शिरकत की है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा राम मंदिर में जहां राम जी की पूजा अर्चना की गई तो वहीं शोभा यात्रा पर अपने हाथों से पुष्प भी बरसाए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज का यह दिन भारत वर्ष के लिए गौरव का दिन है। 500 वर्षों से श्री राम लला के भव्य मंदिर की प्रतीक्षा हो रही थी जो कि आज पूरी हुई हैं।
राम मंदिर में सुबह से ही लगी है भक्तों की भारी भीड़
आपको बता दें कि ग्वालियर के राम मंदिर को अयोध्या नगरी बनाया गया है। जहां भगवान श्री राम के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा यहां विभिन्न धार्मिक का आयोजन और भंडारा प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। ग्वालियर का राम मंदिर 100 वर्ष से भी पुराना मंदिर है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के चलते ग्वालियर में यह भव्य आयोजन किया गया है।
सनातन धर्म मंदिर से राम मंदिर तक निकाली शोभायात्रा
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में ग्वालियर व्यापार समिति द्वारा सनातन धर्म मंदिर से श्री राम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का जगह-जगह अलग-अलग बाजारों में जोरदार स्वागत भी किया गया यात्रा में भगवान श्री राम की आरती उतारने के लिए मध्य प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग पहुंचे।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications