Guna Loksabha: 'हर बूथ होगा कांग्रेस मुक्त', BJP जिलाध्यक्ष ने ठोंका 'महाराज' की जीत का दावा

Lok Sabha Election की हलचल के बीच गुना लोकसभा सीट पर BJP कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। महाराज यानी केंद्रीय मंत्री और BJP प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव प्रचार की कमान गुना जिले में संभालने वाले BJP जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने महाराज की जीत का दावा ठोका है, साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है।

गुना से BJP जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने वन इंडिया हिंदी के साथ खास बातचीत करते हुए बताया कि, सिंधिया परिवार हमेशा से जन सेवा में रहा है, सेवा ही उनके लिए महत्वपूर्ण रही है, उनका इस क्षेत्र में आज से नहीं बल्कि पीढ़ियों से नाता रहा है। बूथ की समिति पर हम पूरा फोकस कर रहे हैं। हमारी मतदाता पर्ची जन-जन तक पहुंच गई है। हम टीम भाव और परिवार भाव से कम कर रहे हैं। मोदी जी के नाम पर हम जन-जन तक जा रहे हैं। 10 साल में जो मोदी जी ने किया है, वह हम सभी के सामने हैं।

Guna

BJP जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार बताते हैं कि, मैं गुना विधानसभा की लीड की बात तो नहीं करूंगा, पर प्रत्येक बूथ हम जीतेंगे। महाराज साहब का मुझ पर पूर्ण विश्वास है। प्रत्येक बूथ जीतेंगे, और प्रत्येक बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे। यह हमारी योजना चल रही है, और इस पर हम पूरा काम कर रहे हैं।

Recommended Video

    BJP जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार से खास बातचीत

    BJP जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस का तो हमेशा से काम ही आरोप लगाने का रहा है। कांग्रेस 60 से 65 साल सत्ता में रही, 10 साल से जो मुख्यमंत्री का चुनाव लड़ रहे हैं, वह राजगढ़ से रहे हैं, पूरे प्रदेश का बंटाधार कर दिया। कांग्रेस के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था, कांग्रेस सत्ता में रही, राम मंदिर नहीं बनाया, क्यों नहीं बनाया?, क्या राम मंदिर वह नहीं बना सकते थे?, राम मंदिर नहीं बनाया, और राम मंदिर का जो आमंत्रण दिया उसे भी अस्वीकार कर दिया। केवल एक वोट बैंक के खातिर।

    BJP जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार बताते हैं कि, बीजेपी ने जो कहा है, उससे अधिक किया है, जो हमारे वचन पत्र में था, उससे अधिक किया है, जनता के बीच मोदी जी की लोकप्रियता है, हम मोदी जी के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

    ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: रॉयल लुक 'महारानी' का बदला अंदाज, कहीं पान, तो कहीं कुडमापाक का स्वाद चखा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+