Gwalior News: दूल्हा-दुल्हन ने गौ माता का पूजन कर सात फेरे लिए, डीजे की जगह भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति
ग्वालियर में एक अनोखी शादी हुई। इस शादी में शामिल लोगों ने भी दूल्हा-दुल्हन द्वारा लिए गए फैसले की सराहना की है।

समाज में बढ़ती कुरीतियों और गौ माता की उपेक्षा के चलते ग्वालियर जिले में लोगों को अपने प्राचीन संस्कारों से परिचित कराने के लिए एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने गौ माता को साक्षी मानकर न सिर्फ एक-दूसरे को वरमाला पहनाई, बल्कि साधु-संतों की मौजूदगी में वेद मंत्रों के जाप और उसके पाठ के बीच विवाह भी संपन्न हुआ।
दरअसल, ग्वालियर शहर के डीआरपी लाइन में रहने वाली रंजना शर्मा की शादी आगरा निवासी यतेंद्र शर्मा के साथ तय हुई थी। रंजना के परिवार की इच्छा थी कि यह विवाह गौ माता के मौजूदगी में हो। उसने दूल्हा-दुल्हन को अपनी भावनाओं से अवगत कराया जिसके लिए दोनों राजी हो गए।
मंगलवार को मैरिज गार्डन रंग महल में यह अनोखी शादी तय की गई। इस दौरान लाल टिपारा गौशाला के महंत ऋषभ देवानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिदास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु दास महाराज, संत श्री समर्थ तीर्थ महाराज सहित अन्य मठ मंदिरों के संतों ने इस अनोखे विवाह को देखा और गौ माता व गौ माता की उपस्थिति में विवाह संपन्न कराया। दुल्हन-दूल्हा को अपना आशीर्वाद भी दिया।
दुल्हन रंजना के भाई अभिषेक शर्मा का कहना है कि यह शादी गोरक्षा और गोरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए की गई थी। सबसे पहले दूल्हा-दुल्हन ने शंख ध्वनि और वेद मंत्रोच्चारण के बीच संतों की उपस्थिति में गाय का पूजन किया। साथ ही वेद मंत्रोच्चारण के बीच वरमाला कार्यक्रम का समापन भी हुआ।
आयोजकों का कहना है कि इस तरह की शादियों का आयोजन कर हम लोगों को गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। वही विवाह समारोह गौ माता के सानिध्य में संपन्न हुआ, उनके आशीर्वाद व संतों के सानिध्य ने माहौल को खुशनुमा बना दिया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications