Gwalior News: बीएड की परीक्षा देते मिली बिहार की महिला सॉल्वर, 25 हजार रुपये में पास करने का था सौदा
साइंस कॉलेज में बीएड की परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ी है। उसका भाई उसे 25 हजार रुपये में परीक्षा दिलाने लाया था।

एमपी के ग्वालियर जिले में आयोजित बीएड की परीक्षा केंद्र में एक महिला सॉल्वर रंगे हाथों गिरफ्तार की गई है। महिला सॉल्वर बिहार की है और जिस छात्रा के स्थान पर वह साइंस कॉलेज में पढ़ रही थी वह भी बिहार प्रदेश की है। महिला सॉल्वर ने 25 हजार रुपए में बीएड की परीक्षा पास करने की डील की थी।
बताते चलें कि पकड़ी गई महिला सॉल्वर के भाई को भी पुलिस ने कर लिया है। झांसी रोड पुलिस ने महिला सॉल्वर और मूल परीक्षार्थी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि 21 फरवरी को एक ही छात्रा की जगह एक महिला सॉल्वर ने भी परीक्षा दी है।
ग्वालियर में बीएड एजुकेशन इन इंडिया स्टेटस, प्रॉब्लम्स एंड इश्यूज विषय का पेपर चल रहा था। झांसी रोड स्थित साइंस महाविद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बुधवार दोपहर कक्ष क्रमांक-33 में एक महिला परीक्षा देने पहुंची। यहां महिला को देखकर शिक्षक को शक हुआ। उसने महिला का आधार कार्ड मांगा। इसमें उसका नाम बिहार निवासी पूजा कुमारी लिखा हुआ था, जबकि वह सुचिता कुमारी के नाम से एग्जाम देने बैठी हुई थी। शक होने पर तुरंत झांसी रोड पुलिस को बुलाया गया।
झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने जानकारी दी कि जब स्टूडेंट का आधार कार्ड जब्त किया गया तो पता चला कि वह सुचिता कुमारी नाम की छात्रा के स्थान पर पेपर देने आई थी। सॉल्वर का नाम पूजा कुमारी है। वह वीरपुर, बेगूसराय, बिहार की निवासी हैं। जबकि वह सुचिता देवी निवासी मुरादपुर, बेगूसराय बिहार के नाम से एग्जाम दे रही थी।
परीक्षा केंद्र के बाहर उसका भाई अनिरुद्ध भी मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। पूजा कुमारी को थाने ले जाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने 25 हजार रुपए में परीक्षा पास कराने की डील हुई थी सुचिता की जगह 21 फरवरी को परीक्षा भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications