Gwalior news: मंत्री बोले- पत्थर फेंकिए, जूते मारिए, मैं रिजाइन कर देता हूं
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जनता के बीच पहुंचकर दी सफाई, किला गेट चौराहे पर हटाए गए अतिक्रमण पर दी सफाई, बोले-आने वाली पीढ़ी के हित के लिए कर रहा हूं काम
Gwalior में ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर नाराज जनता के बीच अपनी सफाई देने पहुंचे तो जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। गर्म माहौल को समझते हुए ऊर्जा मंत्री ने कह दिया कि आप पत्थर फेंकिए, जूते मारिए, आपको लगता है कि मैं निकम्मा हूं तो मैं रिजाइन कर दूंगा।
Recommended Video

किला गेट चौराहे पर पहुंचे थे उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोमवार को किला गेट चौराहे पर पहुंचे थे। किला गेट चौराहे पर रविवार के दिन अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई थी। इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत चौराहे पर बनी हुई तकरीबन 20 दुकानों और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद प्रदुमन सिंह तोमर के खिलाफ लोगों में गुस्सा भड़क उठा था। सोमवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इन्हीं लोगों के बीच पहुंचकर अपनी सफाई देने लगे।
जनता की नाराजगी देखकर ऊर्जा मंत्री जमकर बोले
जनता की नाराजगी देकर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कहा कि आप को अगर लगता है कि मैं निकम्मा हूं तो मैं क्षत्रिय बालक हूं मैं रिजाइन कर के कुर्सी से बाहर चला जाऊंगा लेकिन आप चाहे लट्ठ चलाइए, पत्थर फेंकिए या जूते मारिए मैं वही काम करूंगा जो आने वाली पीढ़ी के हित में है।
बीच का रास्ता निकालने की कही बात
माहौल को समझते हुए उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जनता के बीच पहुंचकर कहा कि उनके बीच के ही कुछ लोग उनसे मिले हैं अब वे प्रशासन से भी बात करेंगे और मिल बैठकर बीच का रास्ता निकालेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अगर सभी लोग सहमत हैं तो वह साथ बैठने के लिए तैयार हैं।
कुछ लोग मंत्री को गालियां देते हुए आए नजर
जब ऊर्जा मंत्री जनता के बीच अपनी बात रख रहे थे तो भीड़ में से कुछ लोग मंत्री को गालियां देते हुए सुने गए। यह गाली ऊर्जा मंत्री के कानों तक भी पहुंच गई। उन्होंने खुद अपने शब्दों में कहा कि आप मुझे भले ही गालियां दे दीजिए लेकिन यह सब में आने वाली पीढ़ी के हित के लिए कर रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications