VIDEO: नशे में टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, शाहरुख खान का पोज देकर गार्ड के साथ किया ये घिनौना काम

gwalior doctor video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक डॉक्टर का अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मुरार में एक डॉक्टर नशे में टल्ली होकर कर्मचारियों से अभद्रता कर रहा है। [वीडियो नीचे]

हंगामा कर रहे डॉक्टर का नाम डॉक्टर वीके बाथम है। वे हॉस्पिटल में क्षय रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत है। पूरी तरह से शराब के नशे में टल्ली डॉक्टर बाथम ने अस्पताल में हंगामा किया। गार्ड के साथ मारपीट की, दो बोंडेड डॉक्टर्स के साथ भी अभद्रता की। डॉक्टर के अभद्रता का किसी ने वहां मौजूद कर्मचारी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

Recommended Video

    नशे में टल्ली होकर अस्पताल पहुंचा डॉक्टर, शाहरुख खान का पोज देकर गार्ड के साथ किया ये घिनौना काम

    जानकारी अनुसार डॉक्टर बाथम की स्विफ्ट सोमवार की दोपहर 2:00 बजे तक थी वे अपनी ड्यूटी खत्म कर अस्पताल से चले गए फिर करीब तीन बजे के आसपास शराब के नशे में टल्ली होकर हॉस्पिटल फिर पहुँच गए। उन्हें नशे की हालत में देखकर कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

    शराब के नशे में ट्यून डॉक्टर बाथम ने हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर अमन तिवारी और डॉक्टर नितिन तिवारी और के साथ मारपीट कर दी उनकी फोर व्हीलर के कांच तोड़ दिए डॉक्टर बाथम ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ भी मारपीट की। जब वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो वे अभद्रता करने लगे।

    Gwalior Dr Vinod Kumar Batham Video

    जिला अस्पताल के आरएमओ डॉक्टर आलोक पुरोहित ने इस पूरे मामले में जानकारी दी कि डॉक्टर बाथम अपनी स्विफ्ट पूरी कर चले गये थे फिर वे वापस दोबारा लौट कर आए हैं। उनकी हालत शराब के नशे में दिख रही थी। मुझे शोर-शराबे की सूचना मिली तो मैं पहुंचा। सिविल सर्जन डॉक्टर आरके शर्मा भी वहां पर थे। हम लोगों ने डॉक्टर बाथम को हॉस्पिटल केंपस के बाहर निकाल दिया।

    डॉक्टर पुरोहित ने बताया कि उनको कर्मचारियों के द्वारा जानकारी मिली कि डॉक्टर बाथम ने उनके साथ मारपीट की है। पूरा मामला वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अब वे ही इस घटनाक्रम में कोई एक्शन लेंगे। बहरहाल धरती पर जिसे भगवान् का दर्जा दिया जाता है। उसका ऐसा व्यवहार निश्चित ही शर्मसार करने वाला और बेहूदा है। अब देखते हैं इस दारू वाले डॉक्टर के खिलाफ जिम्मेदार प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+