Gwalior news: जमीन के टुकड़े के लिए फायरिंग और पथराव, 12 साल की लड़की को लगी गोली

ग्वालियर में दो परिवारों के बीच हुआ विवाद, जमीन के टुकड़े को लेकर हुआ विवाद, दोनो परिवारों के बीच हुआ पथराव और फायरिंग, एक बच्ची को लगी गोली, घटना का वीडियो आया सामने

Gwalior में जमीन के एक टुकड़े के लिए दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के दौरान पथराव और फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में एक 12 साल की बच्ची के पैर में गोली लग गई जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरे संघर्ष का वीडियो भी सामने आया है।

gwalior

Recommended Video

    Gwalior news: जमीन के टुकड़े के लिए फायरिंग और पथराव, 12 साल की लड़की को लगी गोली

    शताब्दीपुरम इलाके का है मामला
    यह पूरा घटनाक्रम शताब्दीपुरम इलाके का है। शताब्दीपुरम इलाके में रहने वाले भानु प्रताप सिंह तोमर का उनके पड़ोस में रहने वाले कमल किशोर शर्मा से जमीन के एक टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते शनिवार की रात को भानु प्रताप सिंह तोमर के परिवार का एक बार फिर से कमल किशोर शर्मा के परिवार के साथ विवाद हो गया।

    विवाद के दौरान हुआ पथराव और चलाई गई गोलियां
    दोनों परिवारों के बीच अचानक हुए विवाद के दौरान दोनों तरफ से पथराव शुरू कर दिया गया। भानु प्रताप की तरफ से महिलाएं भी पत्थर फेंकने लगीं और दूसरे पक्ष की तरफ से भी पथराव शुरू हो गया। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष की तरफ से गोलियां चलना भी शुरू हो गईं। इस फायरिंग में भानु प्रताप की 12 साल की बेटी प्रियंशी के पैर में गोली लग गई।

    गोली मारने की घटना मोबाइल में हुई कैद
    जिस वक्त भानु प्रताप और उनके पड़ोसी कमल शर्मा के परिवार के बीच विवाद चल रहा था उसी वक्त किसी शख्स ने इस संघर्ष की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से दोनों परिवार एक दूसरे पर पथराव कर रहे हैं तभी दूसरे पक्ष की तरफ से गोलियां चलना शुरू हो गईं। गोली 12 साल की बच्ची के पैर में लगती है और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ती है।

    घायल को अस्पताल में कराया गया था
    बच्ची को गोली लग जाने के बाद कमल शर्मा पक्ष के सभी लोग फरार हो गए। घायल प्रियांशी को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+