Gwalior News: Social Media पर प्रीतम लोधी के घर की कलह, पिता की पोस्ट पर बेटे का जबाब ‘खा लूंगा मैं जहर’

बीजेपी से निष्काषित प्रीतम लोधी एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार घरेलू कलह सार्वजनिक हुई है। जिसकी शुरुआत खुद उन्होंने की और फिर बेटे ने सुसाइड जैसा कदम उठाने की धमकी देते हुए अपने पिता को ही वजह बताया है।

gwalior

Discord in Pritam Lodhi's house on social media: बीजेपी से निष्कासित प्रीतम लोधी के घर के कलह अब सोशल मीडिया पर भी होने लगी हैं। अपने छोटे बेटे दिनेश को आवारा और नशे का आदी कहा था। अपने पिता की पोस्ट पर दिनेश ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट की। दिनेश ने लिखा कि उसकी पत्नी, दो बच्चे और वो पिताजी से परेशान होकर जहर खाने जा रहे हैं। इसके जबाबदार प्रीतम लोधी होंगे। यह मामला भले ही पारिवारिक है, लेकिन इस चर्चा से राजनीतिक गलियारों में खूब हड़कंप मचा हैं।

मध्य प्रदेश

कुछ समय पहले ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व बीजेपी नेता प्रीतम लोधी जबरदस्त सुर्ख़ियों में रहे। उनके बयान को लेकर जमकर बवाल मचा था। बाद में माफी भी मांगी, लेकिन बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस बार वह पारिवारिक वजहों से चर्चा में हैं। अपने छोटे बेटे दिनेश लोधी से खुद को परेशान बताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बेटे को लेकर पोस्ट में लिखा कि वह आवारा हो चुका है और नशे का आदी है। यदि उससे कोई भी लेन-देन करता है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा। एक अन्य पोस्ट में प्रीतम ने यह भी लिखा कि दिनेश का नशा करना और नशेड़ियो के साथ रहना उन्हें पसंद नहीं। शासन प्रशासन कार्रवाई करेगा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।

mp bjp

पिता की पोस्ट के जबाब में बेटे दिनेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी। दिनेश ने अपने दो बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ जहर खाने की धमकी दी है। जिसमें लिखा है कि इसके जबाबदार प्रीतम लोधी होंगे। आपको बता दें कि प्रीतम के दो बेटे राकेश और दिनेश है। राकेश उनके साथ रहता है। कुछ समय पहले दिनेश ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। पिता की एक पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए जय-जय कमलनाथ भी लिखा था। पिता पुत्र के बीच विवाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+