भगवान श्री गणेश को RSS का गणवेश पहनाने को लेकर कांग्रेस का बवाल, BJP ने किया पलटवार
ग्वालियर, 16 सितम्बर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भगवान श्री गणेश को आरएसएस का गणवेश पहनाने को लेकर कांग्रेस ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधा है। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने वालों को पुरस्कार देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, ग्वालियर के आवागमन इलाके के एक पंडाल में गणपति महोत्सव में भगवान श्री गणेश को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेश में दिखाया गया है। जानकारी मिलने पर कांग्रेस ने इसे लेकर आरएसएस को गांधी जी का हत्यारा और भगवान के नाम पर चंदा लेने और उनके नाम का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए गणेश जी को आरएसएस का कार्यकर्ता बनाने का आरोप लगा दिया।
वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए गाँधी जी की हत्या को संघ से जोड़ना एक अपराध बताया और आरएसएस को हत्यारा कहने पर राहुल गाँधी द्वारा कोर्ट में बार बार माफी माँगने की बात कही और कांग्रेस को चेताया कि इस तरह की तुष्टीकरण की राजनीति केवल कांग्रेस ही करती है।
हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वालों को पुरस्कृत करने का आरोप लगाया है भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल का कहना था कि जब मकबूल फिदा हुसैन हिन्दू देवी देवताओं की नग्न चित्रकारी करते थे तो कांग्रेस सरकार उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति के तहत विभिन्न रत्नों और उपाद्यियां देती थीं।
बलराम सिंह आयोजक गणेश महोत्सव पंडाल आपागंज का कहना है कि यदि कुछ भक्तों ने अपने आराध्य भगवान गणेश को भाव से गणवेश पहना दिया तो इसमें बुरा क्या है। कांग्रेसी हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने प्रयास बंद करें क्योंकि तुष्टीकरण की राजनीति के चलते इनकी यह हालत हुई है।
बहरहाल भगवान गणेश को लेकर मचा बवाल कौनसी करवट लेगा लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस को बैठे बिठाए आरएसएस को घेरने का एक मुद्दा मिल गया है। और भाजपा भी इस मुद्दे पर हमलावर मुद्रा में नजर आ रही है। हालांकि आरएसएस की तरफ से कोई भी अधिकृत बयान अब तक इसे लेकर नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications