MP News: ग्वालियर पुलिस की चारों ओर हो रही सराहना, होली में रंगों से बचाए पैसे और विधवा के लिए बनाया घर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर पुलिस ने अनूठे ढंग से होली का त्यौहार मनाया है। यहां एक परिवार को होली का गिफ्ट देते हुए श्रमदान कर एक आदिवासी विधवा का आशियाना भी तैयार कर दिया है।इसके बाद पुलिस द्वारा पूरे गांव में फेरी भी निकाली गई और गांव के बच्चों को भोज कराते हुए उन्हें होली पर उपहार भी दिए गए।
रंगों का त्यौहार ज़िंदगी में रंगीनियत लाता है और माहौल को सकारात्मक बनाता है। लेकिन असामाजिक तत्वों व वैमनस्यता के कारण होली के पहले शांति समिति की बैठक की जाती है। ताकि होली का त्योहार आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ मनाया जाये।

ऐसे में ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश के पालन में हस्तिनापुर थाने में एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल व थाना प्रभारी राजकुमार राजावत के द्वारा शांति समिति की बैठक ली गई थी। जिसमें थानेदार द्वारा यह बात रखी गई कि होली में पुलिस जितने रुपयों के रंग ख़रीदती है। होली में खर्च करती है। उतने रुपये किसी के बेसहारा के कल्याण में खर्च करेगी।
हस्तिनापुर शांति समिति के सदस्यों द्वारा हस्तिनापुर के आदिवासी बस्ती में एक बुजुर्ग विधवा आदिवासी महिला कोमल बाई पत्नी देवी सिंह आदिवासी उम्र 80 वर्ष जिनके पति बीमारी के कारण इस दुनिया में नहीं रहे और दोनों बेटे भी गुजर गये। उसकी झोपड़ी को नए सिरे से संवारने का निर्णय लिया गया।
पुलिस अधिकारी मौक़े पर पहुँचे तो उसकी दयनीय स्थिति थी वो जिस झोपड़ी में रह रही थी वो टूटी हुई थी। पुलिस ने होली के दूसरे दिन जब पुलिस की होली खेली जाती है। मौक़े पर अपने हाथों के गैंती फावड़ा लेकर गड्ढे खोदे और टीन शेड लगाया व ग्रीन नेट से सजावट कर रहने योग्य एक नया आशियाना बनाकर दिया। जिसमें समाज सेवी ऋषभ यादव ने अम्मा के लिए गद्दा, रज़ाई व कुर्सी की व्यवस्था भी की।

ग्रामीणों के साथ गांव में निकली रंगों की फेरी
हस्तिनापुर थाने से रंगो की फेरी निकली जिसमें पुलिस के साथ गाँव वाले ढोल बाजे के साथ आये। एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने चुनाव जागरूकता गीत गाया जिसके बोल थे- रंग गुलाल लगाना है, वोट डालने जाना है। वोट डालना बहुत ज़रूरी, वोट के बिन ज़िंदगी अधूरी। लोकतंत्र का जश्न मनाना है-वोट डालने जाना है। इस दौरान पुलिस के साथ गाँव के सरपंच व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
हस्तिनापुर थाने की पुलिस टीम की हुई जमकर सराहना
पुलिस की वर्दी पहनने के बाद मानवता के रंग दिखाने वाली टीम के कप्तान थाना प्रभारी राजकुमार राजावत के साथ कदम से कदम मिलाकर खाकी का सम्मान बढ़ाने वाले हस्तिनापुर थाने में पदस्थ सउनि वीर सिंह, हवलदार मनोज, वकील सिंह, आरक्षक सुनील परिहार,देशराज,धर्मेंद्र पवैया,राघवेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,शिवम सिंह,रघुवंशी राठौर,सर्वेश गुप्ता, नागेश शर्मा, सत्येंद्र धाकड़ की सराहनीय भूमिका के लिए सभी ने तारीफ़ की।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications