Gwalior News: अचानक गर्ल्स हॉस्टल पहुंची कलेक्टर, कुछ ऐसा अंदाज देख छात्राएं चौंकी
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रविवार की छुट्टी के दिन छात्रावास की कुछ बालिकायें खेल रहीं थीं तो कुछ पढ़ाई कर रहीं थीं। इसी बीच कलेक्टर रुचिका चौहान छात्रावास की व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति जानने पहुँच गईं। अपने बीच कलेक्टर को पाकर एक बारगी बालिकायें अचंभित हुईं। इसके बाद खुलकर बातचीत की है।
यहाँ बात हो रही है शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालिका छात्रावास तारागंज की, जिसके औचक निरीक्षण के लिए कलेक्टर चौहान रविवार की दोपहर पहुँचीं थीं। इसी कड़ी में उन्होंने गोल पहाड़िया स्थित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण भी किया।

कलेक्टर चौहान ने बालिकाओं से छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उनके साथ बैठकर दोपहर का भोजन भी किया। उन्होंने इस छात्रावास की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इसी तरह उन्होंने बालक छात्रावास गोल पहाड़िया के बच्चों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बच्चो ने छात्रावास की व्यवस्थायें बेहतर बताईं।
इन छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चौहान ने दोनों छात्रावासों में निवासरत बच्चों का हर माह स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। साथ ही सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग राकेश गुप्ता को निर्देश दिए कि छात्रावास में कम्प्यूटर लैब, डायनिंग टेबल एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिये एस्टीमेट तैयार कराएँ। उन्होंने छात्रावास में अक्षय ऊर्जा विभाग के माध्यम से सोलर सिस्टम लगवाने के निर्देश भी इस अवसर पर दिए।
रियायती दर पर भोजन करा रही हैं दीनदयाल रसोई
काम की तलाश, अपनो के इलाज अथवा अन्य जरूरी कामों से ग्वालियर शहर आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 'दीनदयाल रसोई' मात्र 5 रुपए में भोजन की थाली उपलब्ध करा रही है। सरकार द्वारा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से यह दीनदयाल रसोई योजना संचालित है। ग्वालियर शहर में वर्तमान में 5 स्थायी व 2 चलित दीनदयाल रसोई विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों को रियायती दर पर भोजन करा रही है। ग्वालियर में वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री दीनदयाल रसोई योजना शुरू हुई थी। योजना की शुरूआत से लेकर अब तक अब तक 46 लाख 57 हजार 203 जरूरतमंदों को भोजन की थाली उपलब्ध कराई जा चुकी है।
ग्वालियर शहर में मुख्य बस स्टैण्ड, झांसी रोड बस स्टैण्ड, राजपायगा नया बाजार व इंटक मैदान में दीनदयाल रसोई संचालित हैं। इसके अलावा एक दीनदयाल रसोई जिला चिकित्सालय मुरार परिसर में मोबाइल वैन के जरिए चलाई जा रही है। साथ ही दो चलित दीनदयाल रसोई भी श्रमिक बहुल क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमदों को भोजर करा रही है।
ये भी पढ़े- MP News: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारी पूरी, किसानों को कैसे मिलेगा बंपर बोनस, जानिए












Click it and Unblock the Notifications