Gwalior News: सरपंच हत्या और साली के खुदकुशी मामले में आधी रात दो थाना प्रभारियों सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली
Gwalior News: बन्हेरी गांव के सरपंच विक्रम रावत की नृशंस हत्या के बाद गुरुवार को उंसकी साली द्वारा प्रताडना का आरोप लगाते हुए जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए दो थाना प्रभारियों सहित 15 लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत अभी फरार है। मृत सरपंच की पत्नी ने कल ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए थे।
गुरुवार को खाया था जहर शुक्रवार को हुई मौत
मृतक सरपंच का घर शिवपुरी लिंक रोड पर है । वहां उंसकी पत्नी नीतू और साली आरती रावत भी रहती है। आरती ने कल गुरुवार की दोपहर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था । उंसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे जेएएच में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को सुबह उसने दम तोड़ दिया था।

सरपंच की पत्नी ने लगाए थे पुलिस पर आरोप
मृत सरपंच की पत्नी नीतू रावत ने बताया कि 9 तारीख को मुकेश रावत ने मेरे पति की हत्या करवाई। इसके बाद से मैं एसपी ऑफिस से लेकर दफ्तरों में लगातार चक्कर लगा रहीं हूँ लेकिन कोई न्याय नही मिल रहा है। मुख्य आरोपी मुकेश रावत भारत सरकार का बड़ा अफसर है। नामजद होने के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर रही है। यह सब बातें मेरी बहन भी देखती और सुनती थी तो कहती थी कहीं से कोई न्याय नहीं मिलेगा। अब तो हम लोगो को भी जान दे देनी चाहिए। मैं उसे समझाती थी। कल एसपी सर ने भी बोला कि तुम्हारा पति उन लोगों को जीने नही दे रहा था । साफ दिख रहा है कि पूरा पुलिस प्रशासन उन्ही लोगो के पक्ष में काम कर रहा है। हमारे लोग एक के बाद एक खत्म होते जा रहे है। नीतू ने कहाकि यह भी आत्महत्या नही मर्डर है। उसने मरने के पहले बयान भी दिए हैं।
पुलिस बोली जांच करेंगे
एडिशनल एसपी शर्मा ने बताया था कि बन्हेरी के सरपंच की जो हत्या की गई थी उनकी साली थी । आरती रावत को विक्रम ने ही बचपन से पाला पोसा है । उनके परिवार के साथ ही रहती थी। हत्या के बाद से ही वह मानसिक रूप से बहुत परेशान रहती थी। कल उसने डिप्रेशन में कोई जहरीली वस्तु खा ली। हालत बिगड़ने पर परिवारजनों ने उसे हॉस्पिटल में लाकर भर्ती कराया था लेकिन उसकी मौत हो गई । नीतू के आरोप पर एएसपी का कहना है कि मुकेश रावत पर इनाम घोषित कर दिया गया है । अनेक जगह दविश दी गई लेकिन वह नही मिला । उंसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।गौरतलब है कि आरोपी मुकेश रावत इंदौर में पीएफ कमिश्नर बताए जाते है जो हत्या में नाम आने के बाद से फरार है।

रात को आरती का शव लेकर परिजनों ने किया हंगामा
शुक्रवार को आरती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। शव को लेने के बाद मृत आरती की बहन और अन्य परिजनों ने डेड हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर संगीन आरोप लगाए। इस बीच एसएसपी राजेश सिंह चन्देल सहित सभी आला पुलिस अफसर अस्पताल पहुंचे और वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया क्योंकि पहले काफी हंगामा हो चुका था। पुलिस अफसरों ने रात भर सरपंच की पत्नी और परिजनों को बहुत समझाइश दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा भी दिलाया।
देर रात इन लोगों पर हुआ केस दर्ज
देर रात कम्पू थाना पुलिस ने आरती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में इस मामले में फरार चल रहे पीएफ कमिश्नर मुकेश रावत के साले नरेश रावत थाना प्रभारी अशोक नगर, उसका नजदीकी रिश्तेदार पोरसा थाना प्रभारी ओम प्रकाश रावत के अलावा विजेंदर रावत , गोपाल रावत, सूर्यभान, अमित,पुष्पेंद्र रावत,हरी उर्फ बनियाँ, दिलीप रावत ,मुकेश रावत, एसएलआर कृष्णा रावत पत्नी मुकेश रावत,दिलीप रावत, मुकेश रावत, रणवीर रावत,संजय और बिजेंद्र के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया गया है।
ग्वालियर में हुई थी सरपंच की हत्या
बीते 9 कटूबर को बन्हेरी गाँव के सरपंच विक्रम रावत की सनसनीखेज और नृशंस हत्या ग्वालियर के कांति नगर इलाके में शूटर्स ने दिन दहाड़े तब की थी जब वह अपने एडवोकेट से मिलने उंनके घर पहुंचा था। वह जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरा स्कूटर से पहुंचे शूटर्स ने उसे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मार डाला और फरार हो गए। इस घटना के बाद सरपंच समर्थकों ने एसपी ऑफिस पर जमकर हंगामा किया था जबकि बन्हेरी गाँव मे आरोपियों और उनके समर्थकों के पचास से ज्यादा घरों को तहस नहस करके आग लगा दी गई थी । वहां अभी भी तनाव का माहौल है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमे से एक को शार्ट इनकाउंटर में गोलीं लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था लेकिन मुकेश रावत अभी फरार है।
पहले सरपंच के भाई की भी हुई थी हत्या
इस विवाद में यह दूसरी हत्या थी । इससे पहले भी ग्राम बन्हेरी में इन्ही दो गुटों में विवाद हुआ था जिसमें विगत 21 जून 2021 को सरपंच विक्रम को आरौन थाने के बाहर गोलीं मारी गई थी जिसमें उंसकी मौत हो गई थी । जमानत पर छूटने के बाद आरोपियों ने सरपंच विक्रम की भी हत्या कर दी । विक्रम की हत्या से आहत होकर उंसकी साली ने जहर खा लिया जिसकी शुक्रवार को मौत हो गई।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications