MP News: तंदूरी मुर्गा नहीं देने पर दुकानदार को बदमाशों ने खूब पीटा, गाली दी और सर में दे मारी बीयर की बोतल
MP News: ग्वालियर जिले में तंदूरी मुर्गा नहीं देने पर बदमाशों ने बीयर की बोतल चिकन संचालक के सिर में मार दी। उनके सिर पर 6 टांके लगे हुए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हैरान कर देनी वाली घटना हुई है। तंदूरी चिकन नहीं मिलने पर बदमाशों ने बीयर की बोतल से संचालक का सर फोड़ दिया। इसके बाद उसे जबरन फोर व्हीलर में भरकर किडनैप करने की कोशिश की। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना जिंसी नाला स्थित पंजाबी चिकन सेंटर का है। 11 सितंबर की देर रात फोर व्हीलर से चार युवक तंदूरी मुर्गा लेने के लिए आए थे। फिर वे कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद चिकन सेंटर संचालक ने उन्हें चिकन देने से मना कर दिया।गुस्साए बदमाश फोर व्हीलर से उतरकर विवाद करने लगे और चिकन सेंटर संचालक के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी। उसके सिर में 6 टांके लगे हैं। गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकन सेंटर के संचालक ने हंगामा मचा रहे बदमाशों को रोकने की कोशिश की इस पर बदमाशों ने गाली गलौज देना शुरू कर दी। संचालक के द्वारा मना करने पर बदमाशों ने मारपीट करना शुरू कर दिया और उनके सिर पर बीयर की बोतल मार दी और उन्हें जबरन गाड़ी में भरकर ले जाने का प्रयास किया गया।
पुलिस की जानकारी अनुसार जब चिकन सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पूरी घटना कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने यह सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं और उसी आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications