Video: बैलगाड़ी में बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, पुरानी परंपरा को बचाने के लिए दादाजी की अनूठी पहल
Bailgadi Me Anokhi Barat: इन दिनों बड़ी-बड़ी लक्जरी गाड़ियों में दूल्हे की बारात निकलने का फैशन है। लोग बारात को अत्याधुनिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ऐसे में अपने दादा जी की इच्छा को पूरा करते हुए ग्वालियर के शहर में एक अनोखी बारात निकाली गई। जिसे देखकर शहर की जनता के पांव थम गए। महंगी-महंगी गाड़ियों में जाने वाले लोग भी इस नजारे को देखकर अपनी गाड़ियां रोककर खड़े हो गए।
दरअसल, ग्वालियर की थाटीपुर क्षेत्र से शुरू हुई है ये बारात शहर के किला गेट चौराहे के लिए जाने के लिए निकली थी। इस बारात की सबसे मुख्य बात यह थी कि यह बारात पूरी तरह से महंगी महंगी गाड़ियों के बजाय बैलगाड़ी से जा रही थी।

अपने छोटे भाई की बारात को ले जा रहे अमन लोधे ने जानकारी दी की यह बैलगाड़ी से बारात ले जाने की इच्छा उनके स्वर्गीय दादी जी की थी। जिन्होंने अपने जीवन में कई बार कहा था कि उनके परिवार की एक बच्चे की बारात इस तरह उनकी बहू को लेने जाए। जिस तरह से वे अपनी दुल्हनिया को बैलगाड़ियों से लेने गए थे। ताकि फिर से एक बार पुरानी परंपराओं को लोग जान सके।
दादाजी की इच्छा पूरी करने के लिए रिश्तेदारों और गांव मोहल्ले से कहकर तकरीबन 10 बैलगाड़ियों की व्यवस्था बनाई बारात से किसी को परेशानी ना हो। इसके लिए हम लोग स्वयं पैदल चलकर बारात को अपने साथ ले जा रहे हैं। ताकि ट्रैफिक में भी कोई समस्या उत्पन्न ना हो। इस दौरान कई लोगों ने उतरकर हमसे पूछा और कई लोगों ने फोटो और वीडियो बनाए हैं।
इस बारात को जिसने भी देखा वह रुक गया और जिसने भी इसके पीछे की वजह को जाना वो भावुक हो गया। सच तो है दिखावे के इस दौर में शादियों में होने वाली फिजूलखर्ची में संस्कार और परम्पराएँ कहीं गुम होती जा रही हैं ऐसे में एक पोते द्वारा उनके स्वर्गीय दादाजी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए ये न सोचते हुए कि लोग क्या कहेंगे, बैलगाड़ी पर बारात निकालना ये दर्शाता है कि असली भारत वाकई हमारे गांव शहर में ही बसता है।












Click it and Unblock the Notifications